लुधियाना केंद्रीय कारागार में 26 कैदी कोरोना पॉजिटिव

लुधियाना केंद्रीय कारागार में 26 कैदी कोरोना पॉजिटिव

IANS News
Update: 2020-07-05 13:31 GMT
लुधियाना केंद्रीय कारागार में 26 कैदी कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • लुधियाना केंद्रीय कारागार में 26 कैदी कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना केंद्रीय कारागार में रविवार को जांच रिपोर्ट में 26 कैदियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार बग्गा ने मीडिया को बताया कि पॉजिटिव कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है।

बोर्सताल कारागार के 32 कैदियों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया था। यह कोरोना पॉजिटिव कैदियों के लिए बनाई गई विशेष जेल है।

जेल अधीक्षक राजीव अरोड़ा ने बताया कि वापस आए इन 32 कैदियों की फिर से कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 26 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Tags:    

Similar News