ओरेगन सीफूड प्लॉट के 77 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

ओरेगन सीफूड प्लॉट के 77 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

IANS News
Update: 2020-09-25 17:01 GMT
ओरेगन सीफूड प्लॉट के 77 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • ओरेगन सीफूड प्लॉट के 77 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में ओरेगन सीफूड प्लॉट के 77 कर्मचारी कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के रिपोर्ट के मुताबिक, पॉजिटिव कर्मचारी क्लैटसॉप काउंटी में सीफूड प्लांट से हैं।

काउंटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि प्राइवेट लैब द्वारा इस सप्ताह से नाइट शिफ्ट के 159 कर्मचारियों का जांच किया गया, जिसमें 77 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

ओरेगन हेल्थ अथॉरिटी ने पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए क्वारंटीन सुविधा की व्यवस्था की है, वहीं अन्य संपर्को का भी पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी डे शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के भी जांच कर रही है।

पॉजिटिव मामलों में से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।

एवाईवी/जेएनएस

Tags:    

Similar News