ब्लैक फंगस के बाद महाराष्ट्र में डेल्टा वेरिएंट का कहर, इन जिलों में अब तक 21 मामलों की पुष्टि

ब्लैक फंगस के बाद महाराष्ट्र में डेल्टा वेरिएंट का कहर, इन जिलों में अब तक 21 मामलों की पुष्टि

IANS News
Update: 2021-06-22 06:01 GMT
ब्लैक फंगस के बाद महाराष्ट्र में डेल्टा वेरिएंट का कहर, इन जिलों में अब तक 21 मामलों की पुष्टि
हाईलाइट
  • ब्लैक फंगस के बाद महाराष्ट्र में घातक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मामले मिले

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कोरोना के साए से बमुश्किल उबरने में कामयाब हुए महाराष्ट्र को फिर से बुरी खबर मिल रही है। यहां कोरोना के घातक वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है।  इस वेरिएंट के यहां पर अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस वेरिएंट की आमद की जानकारी दी  है। ये इस बात का इशारा है कि महाराष्ट्र को फिर सजग रहने की जरूरत। खुद राज्य सरकार वायरस के इस वेरिएंट को लेकर गंभीर है।

प्रदेश के ्स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले में चिंता जताते हुए कहा कि अब तक डेल्टा वेरिएंट के 21 मामले प्रदेश  में मिल चुके हैं। ये मुद्दा इसलिए गंभीर माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी नई नई चुनौतियों से परेशान हो चुका है। हालांकि  विभाग नए वेरिएंट के आगे भी हार नहीं मानेगा। महाराष्ट्र के जिन इलाकों में डेल्टा वेरिएंट मिला है उनमें रत्नागिरी मेें नौ, मुंबई में दो मामले मिले हैं। इसके अलावा पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग जिले में एक एक मामला मिला है। जबकि जलगांव में अब तक सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

आपको याद दिला दें कि महाराष्ट्र पहले कोरोना से जूझता रहा उसके बाद यहां ब्लैक फंगस का हमला हुआ। पिछले  कुछ महीने से राज्य इन्हीं मुश्किलों से जूझ रहा है और अब यहां डेल्टा वेरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि राज्य कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ। उदय कुलकर्णी ने ये आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। इसे काबू में करने के प्रयास शुरू किए जा चुके हैं। राज्य में अब तक 7,500 से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। हर रोज डेल्टा वेरिएंट के लिए हर जिले से सौ सेंपल भी लिए जा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News