लोकल को ग्लोकल भारत में बदलें : उपराष्ट्रपति

लोकल को ग्लोकल भारत में बदलें : उपराष्ट्रपति

IANS News
Update: 2020-07-05 13:00 GMT
लोकल को ग्लोकल भारत में बदलें : उपराष्ट्रपति
हाईलाइट
  • लोकल को ग्लोकल भारत में बदलें : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। यह देखते हुए कि 21वीं सदी के लिए नवाचार ही प्रहरी है और भारत के पास सफलता के लिए सभी चीजें हैं, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें अनुसरण या नकल करने के बजाए नवाचार की जरूरत है।

स्वदेशी सोशल मीडिया मोबाइल ऐप एलिमेंट्स के यहां रविवार को डिजिटल लॉन्च के मौके पर नायडू ने नवोन्मेष और उद्यमशीलता के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने हर भारतीय को लोकल भारत को ग्लोकल भारत में बदलने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को अपनाने की अपील की।

एलिमेंट्स बनाने में 1,000 से अधिक आईटी पेशेवरों के प्रयासों की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि न्यू इंडिया को जीवंत युवा विचारकों की आवश्यकता है, जो प्रयोग और खोज करने के लिए तैयार हैं।

नायडू ने कहा, हमें नवाचार करना चाहिए, न कि केवल नकल करना। नवाचार 21वीं सदी का प्रहरी है। हमारे पास सफलता के लिए सभी सामग्रियां हैं। हमारे पास ऐसे अग्रणी पथ प्रदर्शक हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक ब्रांडों का निर्माण किया है।

उन्होंने ऐप के आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि यह सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय तकनीकी उद्योग और पेशेवरों द्वारा इस तरह की पहल सराहनीय है, क्योंकि उन्होंने न केवल प्रौद्योगिकी में भारत के कौशल का प्रदर्शन किया है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर से भी एक कदम बढ़ाया है।

नायडू ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह ऐप लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे कई विदेशी ऐप के लिए एक अच्छा देसी विकल्प साबित होगा। उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी शक्ति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करके, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके, मानव संसाधनों को समृद्ध करके और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाकर देश की आर्थिक क्षमता को एक नई गति प्रदान करना है।

Tags:    

Similar News