चीनी डॉक्टरों ने भारतीय महिला को दिया दूसरा जन्म

चीनी डॉक्टरों ने भारतीय महिला को दिया दूसरा जन्म

IANS News
Update: 2020-01-30 18:30 GMT
चीनी डॉक्टरों ने भारतीय महिला को दिया दूसरा जन्म
हाईलाइट
  • चीनी डॉक्टरों ने भारतीय महिला को दिया दूसरा जन्म

बीजिंग, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के शनचन शहर के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती एक भारतीय शिक्षिका, प्रीति महेश्वरी को पिछले कुछ समय में सर्दी और सांस की समस्या हुई। डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर निमोनिया और टाइप 1 श्वसन विफलता से ग्रस्त बताया और उन्हें शनचन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रीति महेश्वरी के पति अंशुमन ने सीआरआई को बताया कि पहले उन्हें अंदेशा हुआ कि उनकी पत्नी कोरोनावाइरस या किसी अन्य जानलेवा वाइरस की शिकार हो गई है, लेकिन डॉक्टरी जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया से ग्रस्त है, जो कि एक जानलेवा बिमारी है।

चीन में व्यापार करने वाले अंशुमन ने बताया कि उनकी पत्नी के रोग को कोरोनावाइरस की नजर से देखा जा रहा था, और स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो, सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो इस मामले पर बेहद ध्यान दे रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (टडऊर) और सेप्टिक शॉक का भी उपचार हुआ। उनके बचने की संभवाना बहुत कम नजर आ रही थी।

अंशुमन ने बताया कि वह एक मध्यम वर्ग परिवार से आते हैं और उनके पास पर्याप्त धनराशि की कमी थी। उन्होंने चीनी समुदाय से मदद मांगी और चीनी समुदाय प्रीति और उनके परिवार को मदद देने के लिए आगे आया, साथ ही चीन में भारतीय और गैर-भारतीय लोगों ने भी आर्थिक मदद देने के लिए वित्तीय सहायता राशि जुटाई। बहुत कम समय में आवश्यक धनराशि जुटाई गई।

अंशुमन ने चीन में भारतीय समुदाय संघ सीएनआरआई और पूरे भारतीय समुदाय को इसका श्रेय देते हुए कहा कि भारतीय समुदाय की मदद से वित्तीय सहायता राशि जुटा पाना संभव हो पाया, अन्यथा उनकी पत्नी के उपचार के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं हो पाती। इसके अलावा, उन्होंने चीनी लोगों का भी खास तौर पर धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने इस मुसीबत की घड़ी में उनका साथ दिया है।

अंशुमन ने उनकी पत्नी का उपचार कर रहे चीनी डॉक्टरों को भगवान का रूप बताया और कहा कि चीनी डॉक्टरों की टीम अथक मेहनत से ही उनकी पत्नी को दूसरा जन्म मिला है। खैर, प्रीति महेश्वरी इस समय खतरे से बाहर है, और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

(साभार : चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News