कोरोना मामले बढ़े, 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेगा सेना मुख्यालय

कोरोना मामले बढ़े, 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेगा सेना मुख्यालय

IANS News
Update: 2020-06-06 14:01 GMT
कोरोना मामले बढ़े, 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेगा सेना मुख्यालय

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। रायसीना हिल के साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा कार्यालय में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय सेना के मुख्यालय ने करीब 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने का फैसला किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी तय किया गया कि अब यहां किसी भी आगंतुक (विजिटर) को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस हफ्ते की शुरुआत में, भारत के शीर्ष रक्षा अधिकारी, जो भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार से जूझने में सबसे आगे की पंक्ति में रहे हैं, वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद आवश्यक स्वच्छता के लिए दक्षिण ब्लॉक के एक हिस्से को सील भी किया गया। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में रक्षा अधिकारी के निकट संपर्क में आए लगभग 30 लोगों को उनके घरों में ही एकांतवास में रखा गया है।

इसे देखते हुए भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रव्यापी बंद के पुराने प्रोटोकॉल का सख्ती से और बिना देरी के पालन किया जाएगा।

भारतीय सेना ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के उपाय करने में आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मियों को छोड़कर, कार्यालयों में कर्माचरियों की उपस्थिति कम करने का निर्देश दिया है।

सुरक्षा बल ने मुख्यालय में 33 प्रतिशत कर्मचारियों को कम कर दिया है और कर्मियों के लिए सामाजिक दिशानिर्देशों से संबंधित नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

गाइडलाइन में कहा गया है, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी हर समय काम के लिए टेलीफोन और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर उपलब्ध हों।

प्रवेश और निकास बिंदुओं पर भीड़ से बचने के लिए कार्यालय की समयसारणी को भी दो भागों में बांट दिया गया है। कुछ कर्मचारियों के लिए सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक तो कुछ कर्मचारियों के लिए सुबह 9.45 बजे से 6.15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

Tags:    

Similar News