भारत में कोरोनावायरस के मामले 2 लाख के करीब

भारत में कोरोनावायरस के मामले 2 लाख के करीब

IANS News
Update: 2020-06-02 10:01 GMT
भारत में कोरोनावायरस के मामले 2 लाख के करीब

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनोवायरस के 8,171 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही मंगलवार को कुल मामलों की संख्या 1,98,706 तक पहुंच गई है। इस दौरान कम से कम 204 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,598 हो गई है।

देश में लगातार तीसरे दिन 8,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ भारत अब दो लाख की संख्या तक पहुंचने से महज कुछ ही इंच की दूरी पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल संख्या में कम से कम 97,581 मामले सक्रिय हैं, जबकि 95,527 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 70,013 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सूची में 23,495 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 20,834 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है।

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात इस क्रम में दूसरे पायदान पर है, जहां 1,063 लोग मारे गए हैं। वहीं दिल्ली में 523 और मध्य प्रदेश में 358 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिन राज्यों से 5,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें क्रमश: मध्य प्रदेश (8,283), राजस्थान (8,980), उत्तर प्रदेश (8,075) और पश्चिम बंगाल (5,772) हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 62 लाख हो गई है, जबकि 3,75,000 लोग मारे गए हैं।

Tags:    

Similar News