कोरोनावायरस : सैनिटाइजेशन के लिए केरल पुलिस मुख्यालय 2 दिनों तक बंद

कोरोनावायरस : सैनिटाइजेशन के लिए केरल पुलिस मुख्यालय 2 दिनों तक बंद

IANS News
Update: 2020-08-01 12:30 GMT
कोरोनावायरस : सैनिटाइजेशन के लिए केरल पुलिस मुख्यालय 2 दिनों तक बंद

तिरुवनंतपुरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केरल पुलिस मुख्यालय के परिसर में तीन लोगों को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे शनिवार और रविवार के लिए बंद कर दिया गया है, ताकि सैनिटाइजेशन का काम हो सके। इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हालांकि सप्ताहांत में मुख्यालय सामान्य तरीके से बंद रहता है, लेकिन 650 से अधिक कर्मचारियों वाले परिसर को सैनिटाइज करने के लिए इन दो दिनों का उपयोग किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, इन दो दिनों में बहुत ही कम स्टाफ को परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा, ताकि सैनिटाइजेशन का काम जल्दी हो जाए। सोमवार से मुख्यालय समान्य रूप से चलेगा।

पिछले एक सप्ताह में यहां दो पुलिस अधिकारी और एक मंत्री स्टाफ को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद मुख्यालय को दो दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने घोषणा की है कि 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिस अधिकारियों को अब कोरोनावायरस ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News