रूस में कोविड के मामले 15 लाख के करीब

रूस में कोविड के मामले 15 लाख के करीब

IANS News
Update: 2020-10-25 03:30 GMT
रूस में कोविड के मामले 15 लाख के करीब
हाईलाइट
  • रूस में कोविड के मामले 15 लाख के करीब

मॉस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 16,521 नए मामले सामने आए, जो कि एक दिन पहले रिकॉर्ड किए गए 17,340 मामलों से कम है।

रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी।

इसके साथ ही रूस में कुल मामलों की संख्या 1,497,167 हो गई है। यहां अब तक 25,821 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं और 1,130,818 लोग ठीक हो चुके हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 4,453 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद मॉस्को में कुल मामलों की संख्या 391,361 हो गई है।

पिछले एक हफ्ते में रूस में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यहां अब बंदिशें भी कम कर दी गई हैं।

एसकेपी

Tags:    

Similar News