चेन्नई के चिड़ियाघर से आई बुरी खबर, 4 शेरों में पाया गया कोरोना का घातक डेल्टा वेरिएंट

चेन्नई के चिड़ियाघर से आई बुरी खबर, 4 शेरों में पाया गया कोरोना का घातक डेल्टा वेरिएंट

IANS News
Update: 2021-06-19 11:30 GMT
चेन्नई के चिड़ियाघर से आई बुरी खबर, 4 शेरों में पाया गया कोरोना का घातक डेल्टा वेरिएंट
हाईलाइट
  • चेन्नई के चिड़ियाघर में 4 शेरों में पाया गया कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट

चेन्नई, 19 जून (आईएएनएस)। अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क (वंडलूर चिड़ियाघर) में चार शेर कोरोनावायरस के संक्रामक डेल्टा वेरिएंट से पीड़ित हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने यह जानकारी दी है। वंडलूर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने ये जानकारी साझा की। जिसके मुताबिक 11 शेरों के सैम्पल लेकर भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। जिनमें से 9 शेरों में कोरोना संक्रमण मिला। इन नौ शेरों को इलाज जारी हो चुका है। 

इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि नौ में से चार शेरों में सबसे घातक डेल्टा वेरिएंट मिला है। ये वेरिएंट ज्यादा तेजी से जानवरों को संक्रमित कर सकता है इसलिए चिड़ियाघर में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इस बीज तमिलनाडू सरकार ने अधिकारियों को राज्य स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। जो संक्रमित जानवरों  पर पूरी नजर  तो रखेगी ही। साथ ही इंफेक्शन की रोकथाम के लिए भी जिम्मेदार होगी।

Tags:    

Similar News