महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई

IANS News
Update: 2020-03-20 07:30 GMT
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 52 हुई

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में तीन और लोगों की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या शुक्रवार को 52 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।

इनमें मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड के एक-एक मरीज शामिल हैं, जो पूर्व में विदेश यात्रा कर चुके हैं।

जैसा कि महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में आगे है, टोपे ने लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की क्योंकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अलग-थलग रहना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले एक महीने से मुंबई, पुणे और नागपुर के सभी तीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर 12 बुरी तरह से प्रभावित देशों की उड़ानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही अन्य देशों की उड़ानों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

टोपे ने लोगों से रविवार को घरों से न निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि इलाज करा रहे लगभग पांच लोगों की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

कोविड-19 से मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

हालांकि, कोरोना संक्रमित उनकी पत्नी और बेटे का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News