कर्नाटक के मंत्री, उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के मंत्री, उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

IANS News
Update: 2020-08-01 14:00 GMT
कर्नाटक के मंत्री, उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के कृषि मंत्री बी.सी. पाटील और उनकी पत्नी को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। दोनों लोग होम क्वारंटीन में हैं। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

पाटील के निजी सहायक केरन्ना ने आईएएनएस को बताया, मंत्री और उनकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों लोग अपने आवास पर होम क्वारंटीन में हैं।

पाटील ने अपने अपने परिवार के सदस्यों और समर्थकों से कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वे जल्द ठीक होकर वापस आएंगे।

केरन्ना ने कहा, मंत्री के दमाद भी हवेरी जिले के हिरेकरुर में पॉजिटिव पाए गए हैं।

पाटील राज्य में इस वायरस से संक्रमित होने के वाले तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले पर्यावरण और वन मंत्री आनंद सिंह और राज्य के पर्यटन मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

राज्य में शुक्रवार को 5,483 लोगों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,115 पहुंच गई है, जिसमें 49,788 लोगों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 72,005 हो गई है, जबकि इस वायरस से अब तक 2,314 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में महामारी के केंद्र के रूप में बेंगलुरू में 2,220 नए पॉजिटिव मामले आए हैं, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 72,005 तक पहुंच गई, जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 37,618 है, जबकि इस वायरस से 16,689 लोगों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

Tags:    

Similar News