ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या 60 लाख के पार

ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या 60 लाख के पार

IANS News
Update: 2020-11-21 08:31 GMT
ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या 60 लाख के पार
हाईलाइट
  • ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या 60 लाख के पार

ब्रासीलिया, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावारस के 38,397 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,020,124

हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को मंत्रालय ने बताया कि 552 और मौतें हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 168,613 हो गई।

वर्तमान में ब्राजील अमेरिका के बाद मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है।

देश ने हाल के हफ्तों में मामलों और मौतों में वृद्धि दर्ज की, मुख्य रूप से साओ पाउलो और रियो डी जेनेरो में।

देश में सबसे अधिक आबादी वाले साओ पाउलो राज्य में 1,200,348 मामले हैं और 41,179 मौतें हुई हैं, उसके बाद रियो डी जेनेरो में 336,915 मामले हैं और 21,938 मौतें हुई हैं।

वीएवी

Tags:    

Similar News