ओडिशा में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,264 नए मामले सामने आए

ओडिशा में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,264 नए मामले सामने आए

IANS News
Update: 2020-07-23 11:30 GMT
ओडिशा में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,264 नए मामले सामने आए
हाईलाइट
  • ओडिशा में कोविड-19 के सर्वाधिक 1
  • 264 नए मामले सामने आए

भुवनेश्वर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,264 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या को 21,099 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दी।

बाते 24 घंटों में छह और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड -19 से होने वाली मौत की संख्या बढ़कर 114 हो गई।

इनमें से पांच मौतें गंजाम जिले से और एक खुर्दा जिले में हुई।

वहीं ताजा मामलों में से 847 मामले विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों से रिपोर्ट किए गए हैं, बाकी 417 स्थानीय संपर्क से विकसित हुए मामले हैं।

राज्य में सबसे अधिक गंजाम जिले से एक दिन में 540 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं खुर्दा में 137 मामले सामने आए हैं, इसके बाद रायगढ़ (84), गजपति (74), नयागढ़ (61) और सुंदरगढ़ (60) का स्थान है।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,205 हो गई, जबकि 13,749 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News