अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो

अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो

IANS News
Update: 2020-07-07 09:00 GMT
अमेरिका टिकटॉक, अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो
हाईलाइट
  • अमेरिका टिकटॉक
  • अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा विचार : पोम्पियो

वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका टिकटॉक सहित अन्य चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

पोम्पियो ने सोमवार फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों के सेलफोन में चीनी ऐप के संबंध में यह कुछ ऐसा है जिस पर हम विचार कर रहे हैं।

भारत ने पहले ही यह कहते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप ने शत्रु तत्वों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा पर प्रभाव डालने के लिए रास्ता खोल दिया।

पोम्पिओ ने कहा कि लोगों को ऐप केवल तभी डाउनलोड करना चाहिए अगर आप अपनी निजी जानकारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में चाहते हैं।

टिकटॉक की अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है। इसने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Tags:    

Similar News