MET GALA 2021:मेट गाला की हो रही वापसी, सितंबर में होगा आयोजन

MET GALA 2021:मेट गाला की हो रही वापसी, सितंबर में होगा आयोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-13 11:58 GMT
MET GALA 2021:मेट गाला की हो रही वापसी, सितंबर में होगा आयोजन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मेट गाला 2021 जल्द ही आयोजित होने वाला है। इसका आयोजन वर्चुअली नहीं बल्कि अपने मूल स्वरुप में होगा,जिसकी खास बात ये हैं कि, ये आयोजन 2 हिस्सों मे किया जा रहा है। सबसे पहले ये 13 सितंबर 2021 को होगा और दूसरी बार ये 2 मई 2022 को होगा। इस आयोजन में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस बात की की घोषणा मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने सोमवार को की है। 

क्या होती हैं मेट गाला

  • मेट गाला मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड इक्ट्ठा करता है।
  • इस इवेंट की शुरुआत सबसे पहले साल 1946 में हुई थी।
  • जिसका आयोजन हर साल मई किया जाता है।
  • सिर्फ आप ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े स्टार्स भी इस इवेंट के लिए काफी एक्साइटेड रहते है।
  • मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अनुसार, इस साल यह इवेंट वर्चुअली नहीं बल्कि अपने मूल स्वरूप में होगा।
  • 13 सितंबर और 2 मई के इस इवेंट के लिए दो हिस्सों में एग्जीबिशन लॉन्च किया जाएगा। जो लगभग साल भर के लिए होगा। 
  • बता दें कि, इस एग्जीबिशन के दोनों हिस्सों को 5 सितंबर 2022 को बंद कर दिया जाएगा।
  • लेकिन इस कार्यक्रम के होस्ट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
  • गौरतलब है कि मेट गाला फैशन वर्ल्ड का सबसे बड़ा फंड रेजर इवेंट है। 
  • इस इवेंट में कई बार भारत की मशहूर अदाकाराओं ने अपने जलवे बिखेरे हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण इस इवेंट का सबसे खास चेहरा रही हैं। लेकिन 2019 में हुए इवेंट के दौरान ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला ने भी रेड कार्पेट वॉक किया था। नताशा पूनावाला 2018 में भी इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं।
  • इसी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पहली बार एक साथ मेट गाला इवेंट में ही देखा गया था।
Tags:    

Similar News