वर्ष 2020 अंतर्राष्ट्रीय सेवा मेला पेइचिंग में होगा

वर्ष 2020 अंतर्राष्ट्रीय सेवा मेला पेइचिंग में होगा

IANS News
Update: 2020-08-21 13:30 GMT
वर्ष 2020 अंतर्राष्ट्रीय सेवा मेला पेइचिंग में होगा

बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2020 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा मेला सितंबर के शुरू में पेइचिंग में आयोजित होगा। बताया जाता है कि सेवा मेले के आठ व्यवसाय विषयों में से एक होने के नाते सांस्कृतिक सेवा की विशेष प्रदर्शनी ऑनलाइन और ऑफलाइन समेत 12 प्रदर्शनी क्षेत्रों में रंगारंग संस्कृतियां दिखाएगी।

सेवा मेले की आयोजन कमेटी और पेइचिंग शहर के प्रेस कार्यालय ने हाल ही में संयुक्त रूप से एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की, और वर्ष 2020 अंतर्राष्ट्रीय सेवा मेले की सांस्कृतिक सेवा की विशेष प्रदर्शनी की तैयारी स्थिति का परिचय दिया। पेइचिंग शहर के प्रसार-प्रचार विभाग के उप मंत्री वांग चेछ्वून ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक सेवा की विशेष प्रदर्शनी में कुल चार भागों और 12 प्रदर्शनी क्षेत्रों की स्थापना की गयी। प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल 35 हजार वर्ग मीटर पहुंचेगा।

प्रदर्शनी में मुख्य तौर पर परंपरागत मीडिया व नयी मीडिया को जोड़कर विकास में प्राप्त उपलब्धियां, प्रकाशन में प्राप्त उपलब्धियां, सांस्कृतिक उद्योग पार्क के विकास में प्राप्त उपलब्धियां, श्रेष्ठ सांस्कृतिक उद्यमों की नयी तकनीक, नये उत्पाद व नये प्रयोग आदि शामिल होंगे। विश्व के 600 से अधिक सांस्कृतिक उद्यम व संस्थाएं इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे। उन में विश्व के सबसे शक्तिशाली पाँच सौ उद्यमों में से नौ उद्यम, और एक सौ से अधिक उद्योग लीडर उद्यम शामिल हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्ऱांस, रूस, जापान के अलावा बेल्ट एंड रोड से संबंधित देशों के चीन में स्थित दूतावास और वाणिज्य संघ भी इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News