पेशावर में हिरासत में यातना का विरोध करते 30 गिरफ्तार

पेशावर में हिरासत में यातना का विरोध करते 30 गिरफ्तार

IANS News
Update: 2020-06-27 18:30 GMT
पेशावर में हिरासत में यातना का विरोध करते 30 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पेशावर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में एक आरोपी को पुलिस हिरासत में यातना दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगे के सिलसिले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और भीड़ के बीच झड़प होती रही।

बड़ी संख्या में प्रदर्शकारी पेशावर प्रेस क्लब के पास जुट गए। उन्होंने पुलिस की माबाइल वैन पर हमले की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने जब पुलिस पर ईंट के टुकड़े फेंकना शुरू किया, तब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रमुख मोहम्मद अली गंडापुर के हवाले से जारी एक बयान में बताया गया कि 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से कुछ के पास हथियार थे।

 

Tags:    

Similar News