चीन में भूस्खलन : 40 घर तबाह, 140 से ज्यादा जिंदा दफन

चीन में भूस्खलन : 40 घर तबाह, 140 से ज्यादा जिंदा दफन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-24 06:37 GMT
चीन में भूस्खलन : 40 घर तबाह, 140 से ज्यादा जिंदा दफन

टीम डिजिटल, पेइचिंग। चीन में शनिवार सुबह भयंकर भूस्खलन के बाद 140 लोगों के इसमें जिंदा दफन हो जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चीन के शिचुआन में 40 घर तबाह हो गए हैं। भूस्खलन की वजह तेज बारिश को बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, इलाके में 500 से ज्यादा बचावकर्मी जुटाए गए हैं। सरकार के मुताबिक घटना तब हुई, जब यहां स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। बचावकर्मी रस्सियों और बुलडोजर के सहारे पत्थरों को हटाने का काम कर रहे हैं। इस मलबे के कारण गांव के पास से बहने वाली नदी का एक लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा भी ब्लॉक हो गया है। इस भूस्खलन से और कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। चीन के पर्वतीय व दूर-दराज के इलाकों में भूस्खल की घटनाएं आम हैं। बारिश के मौसम में इस तरह के हादसों की संख्या और बढ़ जाती है। इससे पहले मध्य चीन के हुबै प्रांत में हुए एक भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2016 में चीन के पूर्वी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए थे और कम से कम 8 लोग मारे गए थे। 

Similar News