Covid-19: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 23.9 लाख से अधिक लोगों ने गवांई जान, 10.85 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित

Covid-19: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 23.9 लाख से अधिक लोगों ने गवांई जान, 10.85 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित

Manmohan Prajapati
Update: 2021-02-14 05:21 GMT
Covid-19: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 23.9 लाख से अधिक लोगों ने गवांई जान, 10.85 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित
हाईलाइट
  • 10 करोड़ 85 लाख 03 हजार 489 लोग संक्रमित
  • 23 लाख 92 हजार 030 लोगों की मौत दर्ज हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव और लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशोंं में भले ही वैक्सीन आ गई हो। लेकिन इस वायरस का खौफ खत्म नहीं हुआ है, अब तक इस वायरस ने 23.9 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं 10.85 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि देखा जाए तो इस महामारी से होने वाली मौतों और संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है। लेकिन चिंता की बात यह कि कई देशों में संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। 

बता दें कि बीते दिनों दुनिया में लगातार तीन दिन बाद सात लाख से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार रविवार सुबह तक 10 करोड़ 85 लाख 03 हजार 489 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 23 लाख 92 हजार 030 लोगों की मौत दर्ज की गई है। 

हरियाणा कृषि मंत्री के बिगड़े बोल पर बवाल, कहा- किसान घर पर भी मरते

सबसे अधिक प्रभावित देश
बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी सबसे ऊपर है। सीएसएसई के अनुसार, यहां कुल 2 करोड़ 75 लाख 72 हजार 086 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 84 हजार 149 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।

वहीं दूसरे नंबर पर भारत देश का नाम है, जहां इस वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 08लाख 92 हजार 746 से अधिक पहुंच गई है। 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

9,809,754

ब्रिटेन

4,038,884

रूस

4,012,538

फ्रांस

3,467,051

स्पेन

3,056,035

इटली

2,710,819

तुर्की

2,579,896

जर्मनी

2,336,906

कोलंबिया

2,190,116

अर्जेंटीना

2,021,553

मेक्सिको

1,978,954

पोलैंड

1,583,621

ईरान

1,510,873

दक्षिण अफ्रीका

1,490,063

यूक्रेन

1,313,209

पेरू

1,220,748

इंडोनेशिया

1,210,703

चेक रिपब्लिक

1,082,849

नीदरलैंड

1,040,067

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

ब्राजील

238,532 

मेक्सिको

172,557

भारत

155,550  

ब्रिटेन

117,128

इटली

93,356

फ्रांस

80,955

रूस

78,403

जर्मनी

64,831

स्पेन

64,747

ईरान

58,883

कोलंबिया

57,425

अर्जेटीना

50,188

दक्षिण अफ्रीका

47,821

पेरू

43,255

पोलैंड

40,709

इंडोनेशिया

32,936

तुर्की

27,377

यूक्रेन

25,578 

बेल्जियम

21,599

कनाडा

21,238

Tags:    

Similar News