NASA: मंगल ग्रह के पहले हेलिकॉप्टर को भारतीय मूल की छात्रा ने दिया नाम

NASA: मंगल ग्रह के पहले हेलिकॉप्टर को भारतीय मूल की छात्रा ने दिया नाम

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-01 11:32 GMT

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मंगल ग्रह के लिए नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के बनाए पहले हेलिकॉप्टर को अपना नाम मिल गया है। भारतीय मूल की वनीजा रूपाणी (17) ने इसे इंजीन्यूटी नाम दिया है। हिंदी में इसका मतलब है किसी व्यक्ति का आविष्कारी चरित्र। वनीजा अलबामा नार्थ पोर्ट में हाई स्कूल जूनियर हैं। मंगल हेलीकॉप्टर के नामकरण के लिए नासा ने "नेम द रोवर" नाम से एक प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसमें 28,000 प्रतियोगी शामिल हुए थे। अपने नाम का चयन होने के बाद रूपाणी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। 

क्या कहा नासा ने?
नासा ने ट्वीट किया, "हमारे मंगल ग्रह के हेलिकॉप्टर का नया नाम मिल चुका है। मिलिए इंजीन्यूटी से। स्टूडेंट वनीजा रूपाणी ने ‘नेम द रोवर’ कॉन्टेस्ट में इस नाम का सुझाव दिया था। इंजनुइटी दूसरी दुनिया में पहली यांत्रिक ऊर्जा उड़ान के प्रयास के तहत लाल ग्रह पर "पर्सिवियरेंस" (मार्स रोवर) के साथ जाएगा।" नासा ने बताया "नेम द रोवर" प्रतियोगिता के लिए देश भर से निबंध आए थे। इन सब में से रूपाणी के निबंध को ही चुना गया। नासा के मुताबिक रूपाणी ने अपने निबंध में लिखा, "इंजनुइटी वह चीज है जो अद्भुत चीजें सिद्ध करने में लोगों की मदद करता है। यह ब्रह्मांड के हर कोने में हमारे क्षितिजों को विस्तारित करने में मदद करेगा।"

 

 

Tags:    

Similar News