जापान में 25 सालों के सबसे भीषण तूफान जेबी का कहर, 6 लोगों ने गंवाई जान

जापान में 25 सालों के सबसे भीषण तूफान जेबी का कहर, 6 लोगों ने गंवाई जान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-04 18:42 GMT
जापान में 25 सालों के सबसे भीषण तूफान जेबी का कहर, 6 लोगों ने गंवाई जान
हाईलाइट
  • जापान की मौसम विभागों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
  • टायफून जेबी नाम का यह तूफान पिछले 25 सालों में जापान को हिट करने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।
  • मंगलवार को आए आंधी तूफान ने पूरे जापान में तबाही मचा दी है।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो।  मंगलवार को आए आंधी तूफान ने पूरे जापान में तबाही मचा दी है। जेबी नाम का यह तूफान पिछले 25 सालों में जापान को हिट करने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इस तूफान की रफ्तार 216 किमी/घंटा बताई गई है। जेबी से अभी तक छह लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे बहुत ही शक्तिशाली तूफान बताया। एजेंसी ने लोगों को तूफान के कारण बाढ़ और मडस्लाइड की संभावनाओं पर सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं ओसाका, क्योटो, नारा, ह्योगो, कगावा, एहिमे और वाकायामा जैसे कुछ हिस्सों को खाली कराने का आदेश दिया गया है। जापान में पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं लोकल ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल सेवाओं को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी इलेक्शन का प्रचार प्रसार रोक दिया है। वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी लीडरशिप इलेक्शन के प्रचार में व्यस्त थे। तूफान की घोषणा के बाद उन्होंने देश के नाम एक मैसेज देते हुए कहा कि तूफान के कहर से बचाने के लिए सभी संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार टाइफून जेबी मंगलवार देर रात तक चलने की उम्मीद है।

जापान में इससे पहले जूलाई में भी तूफान आ चुका है। इसकी वजह से वहां बाढ़ और भूस्खलन सहित कई आपदाएं झेलनी पड़ी थी। जापान में जुलाई में आए तूफान में करीब 220 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।

Similar News