पाकिस्तान : 22 महीने में भ्रष्टाचारियों से 71 अरब रुपये वसूले

पाकिस्तान : 22 महीने में भ्रष्टाचारियों से 71 अरब रुपये वसूले

IANS News
Update: 2019-10-01 13:00 GMT
पाकिस्तान : 22 महीने में भ्रष्टाचारियों से 71 अरब रुपये वसूले

इस्लामाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने बताया है कि देश में बीते 22 महीनों के दौरान भ्रष्ट तत्वों से 71 अरब रुपये (पाकिस्तानी) वसूले गए हैं और इस राशि को सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी नैब के चेयरमैन न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल ने मंगलवार को दी। उन्होंने नैब बोर्ड की एक बैठक में कहा कि नैब के बीते 22 महीने के काम से पता चलता है कि इसने 71 अरब रुपये बरामद कर इन्हें सरकारी खजाने में जमा कराया है जोकि एक रिकार्ड है।

उन्होंने कहा कि ब्यूरो का लक्ष्य सभी के लिए जवाबदेही निर्धारित करना है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार रोधी नीति बनाकर और सफेदपोश अपराधों को सरकारी तंत्र से उखाड़ फेंककर हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नैब की कोशिश देश से लूटी गई संपत्ति को वापस देश में लाने की है।

Similar News