एंटी न्यूक्लियर कैंपेन ICAN को शांति का नोबेल

एंटी न्यूक्लियर कैंपेन ICAN को शांति का नोबेल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-06 11:45 GMT
एंटी न्यूक्लियर कैंपेन ICAN को शांति का नोबेल

डिजिटल डेस्क, लंदन। इस बार 2017 का शांति नोबेल पुरस्कार International Campaign to Abolish Nuclear Weapons (ICAN) कैंपेन को मिला है। यह ICAN कैंपेन दुनियाभर में परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान चलाती है। आज 101 देशों में ICAN के 468 पार्टनर ऑर्गनाइजेशंस हैं। इसका मकसद न्यूक्लियर वेपंस पर रोक लगाने की ट्रीटी को पूरी तरह से लागू करवाना है। ICAN अभियान को 2007 में लॉन्च किया गया।

जानकारी के अनुसार ओस्लो में 10 दिसंबर को ICAN कैंपेन को करीब 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। अब सिर्फ इकोनॉमिक्स में ही नोबेल की घोषणा करना बाकि रह गया है। इस कैटेगेरी की घोषणा भी 9 अक्टूबर को कर दी जाएगी।

नोबेल शांति पुरस्कार 1901 से 2017 तक 98 बार 131 विजेताओं को दिया गया। इनमें 104 लोगों और 27 ऑर्गनाइजेशंस को ये पुरस्कार मिला। रेड क्रॉस को सबसे ज्यादा 3 बार (1917, 1944 और 1963) ये प्राइज दिया गया। बता दें कि 2016 में नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबिया के प्रेसिडेंट जुआन मैनुअल सैंतोस को दिया गया था। सैंतोस ने 50 साल से चली आ रही कोलंबिया की सिविल वार को खत्म करने में अहम रोल निभाया था।

ICAN कैंपेन को नोबल पीस प्राइज पाने वाले डेसमंड टूटू, दलाई लामा और जोडी विलियम्स भी सपोर्ट करते हैं। इनके अलावा म्यूजिशियन हर्बी हेनकॉक, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर इयान चैपल, हॉलीवुड एक्टर मार्टिन शीन और माइकल डगलस भी कैम्पेन के सपोर्टर्स हैं। जापान की सिंगर, राइटर और पीस एक्टिविस्ट योको ऊनो भी इसकी समर्थक हैं।

अल्फ्रेड नोबेल (1833-1896) स्वीडिश साइंटिस्ट थे। उनकी सबसे प्रमुख खोज डाइनामाइट थी। उन्हीं की याद में यह पुरस्कार दिया जाता है।

साल 2017 के नोबेल पुरस्कार विजेता

  • मेडिसिन

सोमवार को अमेरिका के 3 साइंटिस्ट जेफरी सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल यंग को संयुक्त रूप से 2017 का मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज दिया देने का एलान किया गया है। तीनों साइंटिस्ट को ये पुरस्कार शरीर में मौजूद बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) पर उनके काम के लिए दिया जाएगा।

  • लिटरेचर

ब्रिटेन के लेखक काजुओ इगुरो को साल 2017 का लिटरेचर का नोबेल प्राइज दिया गया है। गुरुवार को इसका एलान किया गया।

  • कैमिस्ट्री

2017 का नोबेल प्राइज बायोकैमिस्ट्री में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी डेवलप करने के लिए स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक जैक डुबोशे, जर्मनी के जोआकिम फ्रैंक और स्कॉटलैंड के रिचर्ड हैंडरसन को दिया जाएगा।

  • फिजिक्स

फिजिक्स के लिए 2017 का नोबेल प्राइज ग्रेविटेशनल वेव्स से जुड़े काम के लिए जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इनके नाम रायनर वीस, बैरी सी बैरिश और किप एस. थॉर्न हैं। इन्होंने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव आबजर्विटी (LEGO) के क्षेत्र में काम किया है।
इन्हें इनाम के तौर पर 90 लाख स्वीडिश क्रोन (करीब 7.25 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। इनामी रकम का आधा हिस्सा रायनर वीस को दिया जाएगा, जबकि आधे हिस्से के दो बराबर भाग बैरिश और थॉर्न के बीच बांटे जाएंगे।

Similar News