आजादी का ख्याल छोड़ दे कैटलोनिया, मारियानो राजोय ने दी स्वायत्त खत्म करने की धमकी

आजादी का ख्याल छोड़ दे कैटलोनिया, मारियानो राजोय ने दी स्वायत्त खत्म करने की धमकी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-08 11:50 GMT
आजादी का ख्याल छोड़ दे कैटलोनिया, मारियानो राजोय ने दी स्वायत्त खत्म करने की धमकी

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन इन दिनों चार दशकों की अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने कैटलोनिया वासियों को साफ शब्दों में स्वायत्ता खत्म करने की धमकी दी है। राजोय ने आजादी घोषित करने के लिए पृथकतावादियों के दिए समय के नजदीक आने पर दी है। मारियानो ने कहा कि कैटलोनिया की आजादी की मुहिम नहीं रुकी तो वहां का स्वायत्त दर्जा खत्म कर दिया जाएगा। यह सब संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए किया जाएगा।

इस बीच मैड्रिड और बार्सिलोना की सड़कों पर हजारों लोग जमे हुए हैं। मैड्रिड के लोग जहां एकजुटता की मांग कर रहे हैं, वहीं बार्सिलोना के लोग आजादी मांग रहे हैं। जनमत संग्रह और पृथकतावादी नेताओं के रुख से स्पेन असमंजस में फंस गया है। तमाम बड़ी कंपनियां और बैंक अपने मुख्यालय कैटलोनिया इलाके से समेटने की तैयारी करने लगे हैं। जाहिर है इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

स्पेन के संपन्न उत्तर-पूर्वी कैटलोनिया इलाके के लोगों ने एक अक्टूबर जनमत संग्रह के जरिये अपनी आजादी की इच्छा जताई थी। जबकि स्पेन ने इस जनमत संग्रह के अवैध ठहराते हुए उसे रोकने की भरसक कोशिश की थी। इसके चलते पुलिस कार्रवाई में करीब 900 लोग घायल हो गए थे। जनमत संग्रह में 90 फीसद लोगों के आजादी की इच्छा जताए जाने के बाद पृथकतावादी नेता का‌र्ल्स प्यूजीमॉन्ट ने 9 अक्टूबर को पृथक राष्ट्र की घोषणा करने की बात कही थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री संविधान के अनुच्छेद 155 का इस्तेमाल करते हुए कैटलोनिया के स्वायत्त दर्जे को खत्म करने की चेतावनी दी है। यह कदम उठाने के बाद देश में चुनाव भी करवाने होंगे।

  • कैटलोनिया, स्पेन से अलग होने की कगार पर है।
  • कैटेलोनिया की आबादी 75 लाख है और इसकी राजधानी बार्सलोना है।
  • आर्थिक मंदी और सार्वजनिक खर्चों में कटौती के बाद कैटलोनिया में आक्रोश बढ़ा।
  • स्पेन से अलग होने के पक्ष में जनमत संग्रह के दौरान मिले 90 प्रतिशत वोट।
  • जनमत संग्रह में 53 लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था।
  • जनमत संग्रह में पूछा गया प्रश्न, ‘क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते हैं?’ इसका उत्तर ‘हां’ और ‘नहीं’ में ही देना था।
  • इस जनमत संग्रह को स्पेन सरकार द्वारा असंवैधानिक करार दिया गया है।
  • जनमत संग्रह को रोकने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट का भी इस्तेमाल भी किया था।
  • पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में 339 लोग घायल हो गए थे। इसमें 9 पुलिसवाले भी शामिल हैं।

Similar News