आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इन 5 आई मास्क का करें इस्तेमाल, जानें बनाने की विधी

  • इन्हें बनाने की विधि है बेहद आसान
  • ककड़ी, गुलाब जलऔर ग्रीन टी स्किन के लिए हैं बेहद फायदेमंद
  • रेगुलर इस्तेमाल से मिलेगी राहत

Anchal Shridhar
Update: 2023-07-31 16:29 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चमकता और खूबसूरत चेहरा किसे पसंद नहीं आता। लेकिन देर रात तक जागने, कम नींद लेने और लैपटॉप और फोन का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। अक्सर लोग इन डार्क सर्कल्स से बचने के लिए आंखों के नीचे आई क्रीम या अंडर आई मास्क लगाते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल आई मास्क बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. कॉफी आई मास्क 

कॉफी सिर्फ आपको सुबह जगाने के काम में नहीं आती है। बल्कि इसके जरिए आप अपनी स्किन को चमकदार बनाने में कर सकते हैं। इसके अलावा इसका उपयोग आंखों के नीचे आई सूजन और डार्क सर्कल को दूर करने के काम आती है। इसके लिए आप 1 बड़ा चम्मच शहद और 1बड़ा चम्मच कॉफी ग्राउंड लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके साथ आप इस मिक्सचर में अंडे को भी मिला सकते हो। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते 2-3 बार भी किया जा सकता है।

2. ग्रीन टी आई मास्क

कई पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों के नीचे की सूजन को दूर करने में भी काफी मदद करती है। इसके लिए आप 2 ग्रीन टी बैग लें और उनमें गुलाब जल की कुछ बूदें डालें। ग्रीन टी बैग्स को अपनी आंखों पर रखने से पहले लगभग 5 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। इसके बाद 10 मिनट के लिए टी बैग्स को आंखों के नीचे रखकर छोड़ दें।

3. ककड़ी आई मास्क 

ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं गुलाब जल का उपयोग सैंकड़ो सालों से स्किन को अच्छा रखने में किया जाता है। इनका आई मास्क बनाने के लिए आप 1 चम्मच घिसे हुई ककड़ी और 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छे तरह से मिला लें। कॉटन पैड पर इस मिश्रण को लगाकर 10 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे रखें और इसके बाद अपनी आंखों को पानी से धो लें।

4. हल्दी और दही आई मास्क 

दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो की स्किन को एक्सफोलिए करने में मदद करता है। यह आंखों के नीचे डेड स्किन को हटा देता है और साथ ही आंखों के नीचे सूजन को दूरे करने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसका आई पैक बनाने के लिए आप 1चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच दही को अच्छी तरह से मिला लें। मास्क को 10-15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें।

5. बादाम का तेल और शहद आई मास्क 

बादाम का तेल और शहद दोनों में ही स्किन पर ग्लो लाने वाले गुण होते हैं। यह दोनों चीचें अंडर आई एरिया को हाइड्रेट करने और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच शहद को अच्छे तरह से मिला लें और 15 मिनट के लिए आंखो पर लगाकर छोड़ दें। आप इस मास्क को हार रात अपनी आंखो के नीचे लगा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News