इन दिनों ट्रेंड में है अंगरखा सूट, शादी पार्टी के लिए है परफेक्ट, यहां से लें केरी करने के टिप्स

आउटफिट इन दिनों ट्रेंड में है अंगरखा सूट, शादी पार्टी के लिए है परफेक्ट, यहां से लें केरी करने के टिप्स

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-27 07:34 GMT
इन दिनों ट्रेंड में है अंगरखा सूट, शादी पार्टी के लिए है परफेक्ट, यहां से लें केरी करने के टिप्स

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। अगर आप भी ट्राडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। और ऐसे आउटफिट केरी करना पसंद करती हैं जो ट्राडिशनल लगने के साथ आपको एक ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक दें तो आपके लिए अंगरखा सूट बेहतरीन ऑफसन है। इन दिनों कई तरह के सूट लंबे कुर्ते, शॉर्ट कुर्ते , बोटम आदि चलन में हैं पर अभिनेत्रियां इससे कुछ हटके अंगरखा सूट पहनना पसंद कर रही हैं। कई अभिनेत्रियों ने इसे अलग अलग स्टाइल से केरी किया। जो दिखने में सुंदर लगने के साथ ही कंफर्टेबल भी है। अगर आप सहज कपड़े पहनना पसंद करती है तो भी ये आपके लिए परफेक्ट है। 

 आप सिंपल डिजाइन के अंगरखा सूट को काॅलेज से लेकर ऑफिस तक में पहनकर जा सकती हैं। सिंपल अंगरखा सूट पर आप हैवी दुपट्टा अपनाकर किसी छोटे फंक्शन या डिनर डेट के लिए तैयार हो सकती है। आप चोकर या सिल्वर ज्वेलरी से अपने लुक को एक्ट्रेस की तरह अटरेक्टिव बना सकती हैं।  

अगर आप शादी पार्टी के लिए अंगरखा सूट को चुन रही हैं तो हैवी अंगरखा सूट डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। आपको मार्केट में गोटा वर्क, मिरर वर्क के हैवी अंगरखा सूट मिल जाएगें। आप हैवी झुमके या इयररिंग्स कैरी कर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। 

अंगरखा कुर्ता के साथ शरारा या हैवी स्कर्ट को भी कैरी कर सकते हैं। आज कल इस तरह से भी इसे केरी किया जा रहा है। अगर आपको घर में कोई फंक्शन या शादी है तो आप इस तरह के अंगरखा सूट पहन सकती हैं। ये थोड़ा हैवी रहता है पर शादी के लिहाज से परफेक्ट है। 

अंगरखा कुर्ता स्टाइल को पैंट, प्लाजो, शरारा या स्कर्ट के साथ टीमअप कर सकते हैं। दुपट्टा के बिना भी ये कुर्ता सेट काफी स्टाइलिश लुक देता है। आप चाहें तो इसे हैवी दुपट्टे के साथ केरी कर सकती हैं। 

Tags:    

Similar News