क्या उम्र का फासला घोल सकता है प्यार में कड़वाहट?

क्या उम्र का फासला घोल सकता है प्यार में कड़वाहट?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-02 04:33 GMT
क्या उम्र का फासला घोल सकता है प्यार में कड़वाहट?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्यार बिना किसी धर्म, जाति, रंग और पैसा देखे बिना किया जाता है। कभी-कभी ये उम्र का फासला भी नहीं देख पाता। प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जो सिर्फ महसूस किया जा सकता है और जब आपके मन में किसी के लिए ये एहसास जागता है तो आपको उसकी हर चीज से प्यार हो जाता है। आपको इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता है कि आप में और आपके पार्टनर में अंतर क्या है। चाहे वो उम्र का एक बड़ा अंतर ही क्यों ना हो आप उसे भी खुशी-खुशी अपना लेते हैं, लेकिन ये सिर्फ उस कपल के लिए आसानी से समझने वाली बात होती है। समाज इसे एक भारी भूल, बेवकूफी और बचपना ही कहता है। हिंदुस्तान में लड़की की उम्र छोटी हो तो भी लोग इसे स्वीकर कर लेते हैं, लेकिन अगर लड़का उम्र में छोटा हो तो इसे एक बड़ा इशू बना लिया जाता है। उम्र चाहे कोई भी बड़ा या छोटा हो, इससे फर्क नहीं पड़ता है। हां अगर उम्र का फासला ज्यादा हो, तो इससे रिश्ते पर असर पड़ सकता है। आइए जानते है कि कैसे उम्र आपके रिश्तों पर असर डाल सकती है।

Similar News