ग्रीन टी की जगह पीएं रेड टी , होंगे ये 5 फायदे
ग्रीन टी की जगह पीएं रेड टी , होंगे ये 5 फायदे
डिजिटल डेस्क । इससे पहले आपने ग्रीन टी के बारे में सुना होगा जो फायदेमंद चाय के रूप में जानी जाती है। अब ये रेड टी कुछ नई सी चीज है। इसका सेवन भी फायदेमंद ही माना जाता है और ये आपके के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। रेड टी, ग्रीन टी जैसी कड़वी नहीं होती इसलिए वो लोग इसे पी सकते है जिन्हे ग्रीन टी कड़वी लगती है।आइए जानते है इसके बारे में और इसके फायदे।
गर्मयों में सही खान पान के लिए अनार की चाय को भी अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए। इससे पेट या पाचन से जुडी समस्याएं ठीक होती हैं साथ ही इसे नियमित रूप से लेने पर आर्टरीज यानि की धमनियां भी सही रहती हैं।
जो गर्भवती महिलाएं अनार की चाय का सेवन करती है उनका बच्चा सेहतमंद होता है।
अनार के अंदर ऐसे गुण भी है जो शरीर को कैंसर से बचते है। खासतौर पर ब्रैस्ट, प्रोस्टेट और लंग कैंसर में अनार की चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। -अनार में फोलिक एसिड भी भारी मात्रा में होता है जो हाई ब्लड प्रेशर और एनीमिया का खतरा कम करता है। हीमोग्लोबिन की कमी में इसे लेना असरकारक मन जाता है।
अनार में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स की अधिकता होने के कारण ये खराब कोलेस्ट्रॉल को शुरुआत में ही बढ़ने से रोक देता है।
नोट : कृपया डायबिटीज के पेशेंट इसका सेवन ना करें।
सबसे पहले 2-3 कप अनार के बीज लें।
अब इसमें चीनी मिला कर मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें।
आप इस पेस्ट को किसी जार में भर के रख दें, जिससे की आप इसका बाद में भी इस्तेमाल लार सकेंगी।
चाय बनाने के लिए 2 चम्मच पेस्ट को एक कप गर्म पानी में मिलाये।
अगर आप चीनी नहीं कहते तो उसकी जगह शहद भी मिला सकते है। \
अब आपकी चाय तैयार है।
रेड टी अनार से बनती है। इसे बनाने के लिए अनार के ताजे दानो का प्रयोग होता है। अनार सेहत के लिए कितना लाभकारी ये तो सभी जानते है, लेकिन इसकी चाय भी उतनी ही फायदेमंद होती है। अनार मुख्य रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी, ई और फोलिक एसिड पाए जाते है। अनार खून में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से निजात दिलाता है।