भारत की आठ ऐसी जगह जहां बिना किसी डर के महिलाएं अकेले घूम सकती हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भारत की आठ ऐसी जगह जहां बिना किसी डर के महिलाएं अकेले घूम सकती हैं

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-03-07 17:48 GMT
भारत की आठ ऐसी जगह जहां बिना किसी डर के महिलाएं अकेले घूम सकती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छुट्टियां मनाना किसे पसंद नहीं होता है। छुट्टियों में आप अपने परिवार या  दोस्तों के साथ घूमने जाते होंगे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अकेले घूमना पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय में देश के सोलो ट्रैवलर्स की संख्या में उछाल देखने को मिला हैं, जिनमें महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी देखने को मिल रही हैं।

आज  महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामलों के कारण महिलाएं अकेले घूमने से हिचकिचाती है। उनकी सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होता है। लेकिन हम आपको बता दें भारत में ऐसी कई जगह है, जहां महिलाएं बिना किसी डर के घूम सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जगह-

1.दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े पहाड़ और कंचनजंगा की गोद में बसे इस खूबसूरत शहर में घने जंगल, मिरिक लेक, टॉय ट्रेन के मस्ती भरे सफर के साथ-साथ कई चीजे आपको देखने को मिल जाएंगी, रही बात महिलाओं के सेफ्टी की तो यहां उनके अकेले घूमने में कोई भी परेशानी नहीं आती।

2.मुन्नार, केरला

केरला का यह शहर महिलाओं की सुरक्षा के नजरिये से भारत के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के स्थानीय लोग आने वाले पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुन्नार में आपको चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली देखने को मिल जाएगी। 

3.पुडुचेरी

दक्षिण भारत के केंद्र शासित प्रदेश में से एक पुडुचेरी, कई सालों तक फ्रांस का उपनिवेश रहा है। यहां अभी भी आपको कई फ्रेंच कॉलोनियां देखने को मिल जाएंगी। पर्यटकों के बीच यह शहर काफी फेमस है क्योंकि यहां वो बिना किसी डर के घूम सकते हैं।  

4.जयपुर, राजस्थान 

गुलाबी शहर के नाम से जाने जाना वाला यह शहर सुरक्षा के नजरिये से देखा जाए तो जयपुर अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए बिल्कुल सेफ डेस्टिनेशन है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस जैसे कई टुरिस्ट अटरेक्शन है जिसे आप देख सकते है।

5.लेह-लद्दाख

जांस्कर घाटी में स्थित लद्दाख  भारत की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। गुफा मठों के कारण यह घाटी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 9 महीने बर्फबारी होने के कारण यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। जिस वजह से यहां अकेले घूमने का मजा ही अलग होता है। शायद इसलिए ही सोलो वुमेन ट्रैवलर्स यहां जाना बेहद पसंद करती हैं।

6.शिलॉन्ग, मेगालय

यहां महिलाओं का इतना सम्मान किया जाता हैं कि यहां के बाजारों में आपको महिलाएं ही सबसे ज्यादा व्यापार करती नजर आएंगी। अकेले घूमने पर यहां किसी भी महिला यात्री को कोई परेशानी नहीं होती।

7.गुवाहाटी, असम

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे और कमाख्या देवी के शहर के नाम से जाने जाना वाला यह शहर महिलाओं के लिए बहुत ही सुरक्षित माना जाता है। यहां आप मंदिरों के अलावा स्टेट म्यूजियम, गुवाहाटी तारामंडल जैसा कई चीजे देख सकते हैं।  

8.कुफरी, हिमाचल प्रदेश

कुफरी के निवासी अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत बड़े शानदार तरीके से करते हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो उस लिहाज से भी यह बढ़िया जगह हैं। छोटे से इस हिल स्टेशन में कई झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिल सकते हैं। 

Tags:    

Similar News