पैरों पर काले धब्बों के लिए न हो परेशान, इन घरेलू उपाय से दूर होंगे धब्बे

लाइफस्टाइल पैरों पर काले धब्बों के लिए न हो परेशान, इन घरेलू उपाय से दूर होंगे धब्बे

Ankita Rai
Update: 2022-05-31 08:40 GMT
पैरों पर काले धब्बों के लिए न हो परेशान, इन घरेलू उपाय से दूर होंगे धब्बे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आपका शरीर के किसी भी पार्ट पर दाग या  धब्बे आ जाते हैं, तो आप सभी को बहुत सारी टेंशन होने लगती है। क्योंकि दाग या धब्बे आपकी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। आप सभी अपने चेहरे को लेकर तो काफी काॅन्शियंस रहती हैं। और इन दाग या धब्बे से बचने के लिए कई प्रकार की क्रीम, सीरम जैसी चीजों का इस्तमाल भी करती होंगी। लेकिन जब आप के पैरों की बात आती है, तो आप उस पर कम ही ध्यान देते हैं। तो आज हम आप के पैरो पर होने वाले पिग्मेंटेशन के बारे में बात करेगें। जिससे की आप कुछ घरेलू टिप्स अपना कर अपने पैरों के पिग्मेंटेशन को कम कर सकती हैं। 

चीनी से बनाएं स्क्रब
आप अगर अपने पैरों से काले धब्बे को हटाना चाहते हैं, तो आप  चीनी और जैतून का स्क्रब बना सकते हैं। आप चीनी और जैतून के तेल को अच्छे से मिलाएं फिर इसे अपने पैरो पर स्क्रब करें। चीनी को हमेशा से ही ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप भी इस मिक्सचर का इस्तेमाल अपने पैरों के धब्बे को हटाने के लिए कर सकते हैं। 

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर के कई सारे फायदे होते हैं। खासकर की मोटो लेागों का वजन कम करने के लिए। इसके अलावा भी ये सिरका कई काम आता है। एप्पल साइडर विनेगर को लें और उसमें पानी मिलाएं। अब पैर पर वहां वहां लगाएं जहां दाग -धब्बे हैं। एप्पल साइडर विनेगर को बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट माना जाता हैं। यह आप की स्किन को टैनिंग और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  
नींबू का रस
नींबू विटामिन C से भरपूर होता है नींबू एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। स्किन डैमेज और समय से पहले एजिंग को कम करने में मदद करता है। पैरों पर लगाने के लिए नींबू को अपने पैरों पर लगाएं फिर कुछ समय बाद धो लें। 

खीरा
खीरा काले धब्बों को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए आप खीरा को छीलकर उसे ग्रैट कर लें अब इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसे पैरो के धब्बों पर लगाएं फिर कुछ देर में इसे धोलें।  
 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताबों और अध्ययन के आधार पर है। किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना सबसे उचित तरीका है।

Tags:    

Similar News