डाइट में शामिल करें काबुली चना, बनेगी सेहत, दूर होंगी बीमारियां

डाइट में शामिल करें काबुली चना, बनेगी सेहत, दूर होंगी बीमारियां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-21 12:20 GMT
डाइट में शामिल करें काबुली चना, बनेगी सेहत, दूर होंगी बीमारियां

डिजिटल डेस्क। आपने छोले हमेशा स्वाद को ध्यान में रखते हुए खाएं होंगे, लेकिन क्या आपको पता है काबूली चना, जिसे आप सफेद चना के नाम से भी जानते हैं, स्वाद के साथ आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां इसमें दालों का अपेक्षा 12 से 15 गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। साथ ही ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। तो आइए जानते हैं काबुली चने के क्या क्या फायदे होते हैं। 

वजन घटाने में मदद करता है चना
चना फाइबर का पावर हाउस होता है। यह भुख को कंट्रोल करता है। इसे खाने से काफी समय बाद भी एनर्जी लेवल हाई रहता है। जिससे वजन घटने में मदद मिलती है। 

दातों की मजबूती बढ़ाए
चने में करीब 28 प्रतिशत फॉसफोरस होता है। यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं। इसमें नमक डालकर खाने से दांत मजबूत होते हैं।

यूरिन संबंधी समस्या से छुटकारा
चने में डाइयूरेटिक गुण होते हैं। जो यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है। आप चने को पीसकर इसका आटा किसी दूसरे आटे में मिला कर रोटी बनाकर खा सकते हैं।

 कोलेस्ट्राल घटाए
चने के सेवन से बॉडी में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम होती है। यह आंत में पित्त के साथ मिलकर खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिसीस होने के खतरे कम होते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाए
चना पाचन तंत्र में होने वाले विकारों को दूर करता है। चने में फीटो-न्यूट्रिएंट, उच्च हाई प्रोटीन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। जो एसिडिटी, कब्ज आदि की समस्याओं से बचाती है। 

बॉडी टेंपरेचर रखता है ठीक
चने में कॉपर और मैगनीज पाया जाता है जो खून के लगातार बहाव में मदद करता है। इसे खाने से शरीर का तापमान सही बना रहता है। इसके आलावा चना मसल्स को भी मजबूत बनाने का काम करता है, चना महिलाओं की प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद होता है। ये आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती इसलिए डॉक्टर्स बच्चों में खून की कमी होने पर, प्रेग्नेंट महिलाओं को और ब्रेस्टफीडिंग लेडीज को चना खाने की सलाह देते हैं। 
चना ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

 

 

 

Similar News