विदेशों में भी फेमस है होली, अलग-अलग नामों ये मनाया जाता है ये त्यौहार

विदेशों में भी फेमस है होली, अलग-अलग नामों ये मनाया जाता है ये त्यौहार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-23 04:46 GMT
विदेशों में भी फेमस है होली, अलग-अलग नामों ये मनाया जाता है ये त्यौहार

 

डिजिटल डेस्क । भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है और मनाया भी क्यों ना जाए। ये त्यौहार सभी का पसंदीदा होता है, क्योंकि इसमें हर कोई बच्चा बन जाता है और जमकर मस्ती करता है। इस त्यौहार को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि इस दिन सब एक दूसरे के घर जाते हैं, मेलजोल करते हैं, रंग लगाता हैं और रंग लगाने का कोई बुरा नहीं मानता है। अगर आप सोचते हैं कि रंगों का त्योहार होली का उत्सव केवल आपके देश में मनाया जाता है तो आप गलत हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ त्योहारों के बारे में जो होली की तरह ही मनाए जाते हैं।

बेशक होली की धूम देश में ही नहीं विदेशों में भी होती है। रंगों के इस पर्व को सात समुंदर पार भी मनाया जाता है, लेकिन अलग तरीके और अलग नाम से होली का जलवा ही है कि कई देश इससे प्रेरित होकर रंगों के त्योहार अपने देश में भी मनाने लगे।

 

 

लाइफ इन कलर

पहले फ्लोरिडा के एक कॉलेज में कलर पार्टी मनाई गई। अब "लाइफ इन कलर" नाम से कलर पार्टी मनाने का चलन पूरे विश्व में चल पड़ा है। जाहिर है कि कलर पार्टी होली से ही प्रेरित थी।

 

कलरजाम

गाने और डांस के साथ-साथ रंगों में डूबे हुए लोग टेक्सस में कलरजाम के नाम से एक पर्व मनाते हैं। ये बिल्कुल होली मनाने जैसा ही होता है।

 

 

फेस्टिवल ऑफ कलर

होली सरीखा यह त्योहार हिप्पियों के लिए जन्नत से कम नहीं होता। फेस्टिवल ऑफ कलर नाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग जमकर झूमते नाचते और गाते हैं।

 

 

होली वन

केपटाउन में होली से प्रेरित होकर एक पर्व "होली वन" नाम से मनाया जाता है।

 

 

होली गार्डन फेस्टिवल

स्पेन के इबिजा में होली से प्रेरित होकर "होली गार्डन फेस्टिवल" मनाया जाता है।

Similar News