स्टडी: रात को भूखे पेट सोना होता है खतरनाक, हो सकते हैं कई ​बीमारियों के शिकार

स्टडी: रात को भूखे पेट सोना होता है खतरनाक, हो सकते हैं कई ​बीमारियों के शिकार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-02 07:14 GMT
स्टडी: रात को भूखे पेट सोना होता है खतरनाक, हो सकते हैं कई ​बीमारियों के शिकार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। जिस तरह हमारे लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। ठीक उसी तरह ही हमारे लिए रात का खाना भी जरुरी होता है। कई बार तनाव के चलते लोग रात का खाना इग्नोर कर देते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय बॉडी में पाचन क्रिया (मेटाबोलिज्म) आफी धीमी हो जाती है, इसलिए वो डिनर को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपको बता दें कि ​आपकी यह आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आपका शरीर कमजोर होता है। साथ ही कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। 

इस सिलसिले में फ्लोरिका स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा रिसर्च की गई। रिसर्च में बताया गया कि जो लोग रात में डिनर करते हैं वह लोग ज्यादा स्फूर्तिवान होते है। वहीं जो लोग रात में डिनर नहीं करते उनमें एनर्जी लेवन कम होता है। साथ ही वे अगले दिन एकदम थका हुआ महसूस करते हैं, जिसके चलते वे ठीक से काम नहीं कर पाते और उन्हें ​अनिद्रा की शिकायत रहती है। 
 
सा​थ ने रिसर्च में बताया गया कि भूखे पेट सोने से पेट से संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। जैसे- गैस की समस्या और पेट दर्द, कई बार तो पूरी रात करवट बदलते हुए ही बीत जाती है और नींद भी बुरी तरह प्रभावित होती है। वे लोग जिन्हें स्लिम ट्रिम बने रहने की चाह होती है। वे अक्सर रात का खाना अवाइड कर देते हैं ताकि उनका मोटापा कम हो जाए। वे रोज रात को खाली पेट सोने की आदत डाल लेते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। इसकी जगह आप हल्का फुल्का सुपाच्य भोजन ले सकते हैं ताकि शरीर में पोषण बना रहे। 

आपको बता दें कि ज्यादातर लोगों का मानना है कि रात का भोजन छोड़ने से वजन कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपका वजन कम नहीं होता बल्कि बढ़ जाता है, इसलिए रात के वक्त कुछ हल्का फुल्का खाना जरुर खाएं। 

Tags:    

Similar News