गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा थीम पर बनाएं सुंदर रंगोली, यहां रहे आईडियाज

जीवन शैली गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा थीम पर बनाएं सुंदर रंगोली, यहां रहे आईडियाज

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-20 09:15 GMT
गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा थीम पर बनाएं सुंदर रंगोली, यहां रहे आईडियाज

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है। भारत में हर त्यौहार का जश्र्न घरों को सजा कर मानाया जाता है। वहीं हर त्यौहार पर रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व है। हर त्यौहार पर अलग अलग थीम पर रंगोली बनाई जाती है चौक पूरा जाता है। अगर आप भी गणंतत्र दिवस पर रंगोली बनाने के लिए कुछ यूनिक और सरल डिजाइन ढूंढ़ रही हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आईडियाज लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप घर में उपस्थित चीजों से सुंदर रंगोली बना सकती हैं। 

चम्मच की मदद से बनाएं रंगोली
अगर आपको कम समय में सुंदर रंगोली बनानी है तो आप चम्मच की मदद से ट्राई कलर रंगोली बना सकते हैं। यह छोटी लेकिन काफी खूबसूरत रंगोली बनती है। 

Full View

मोर डिजाइन रंगोली
मोर डिजाइन रंगोली काफी सुंदर लगती है और ये डिजाइन काफी लंबें समय से ट्रेंड में भी है। इस थीम पर बनाया गया रंगोली का यह डिजाइन गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके घर या ऑफिस की खुबसूरती बढ़ा देगा।

Full View

बेलन से रंगोली
अगर आप को ज्यादा कठिन डिजाइन बनानी नहीं आती है तो आप बेलन की मदद से भी सुंदर रंगोली बना सकते हैं। ये दिखने में बेहद सुंदर लगती है और कम समय में बन कर तैयार हो जाती है। 

Full View

नेशनल फ्लैग वाली रंगोली
आप इस मौके पर नेशनल फ्लैग वाली रंगोली बना सकेत हैं। गणतंत्र दिवस पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को बनाकर आप इस तरह से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। ये दिखने में बेहद सुंदर लगती है। 

Full View

चुड़ियों की मदद से बनाएं रंगोली
आप घर में रखी चुड़ियों की मदद से भी रंगोली की बेहतरीन डिजाइनस बना सकती हैं। इस बनाने बेहद दी आसान होता है। 

Full View

Tags:    

Similar News