पुरी दुनिया में हर 100 लोगों में से एक व्यक्ति विस्थापित : यूएनएचसीआर

पुरी दुनिया में हर 100 लोगों में से एक व्यक्ति विस्थापित : यूएनएचसीआर

IANS News
Update: 2020-06-19 13:01 GMT
पुरी दुनिया में हर 100 लोगों में से एक व्यक्ति विस्थापित : यूएनएचसीआर

बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2019 के अंत तक पूरी दुनिया में 7.97 करोड लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। इस तरह पूरी दुनिया में हर 100 लोगों में से एक व्यक्ति विस्थापित है। शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीआर) ने नवीनतम रिपोर्ट जारी की है जिसमें इसका खुलासा हुआ है।

20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस है। इस दिन के मौके पर यूएनएचसीआर ने वैश्विक प्रवृत्ति के नाम पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 से पूरी दुनिया में विस्थापित लोगों की कुल संख्या दोगुनी हो गयी है। वर्ष 2019 के अंत तक पूरी दुनिया में 7.97 करोड़ लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। इनमें से बच्चों की संख्या 3 करोड़ से 3.4 करोड़ तक जा पहुंची है। अधिकतर बच्चों के पास कोई वयस्क रिश्तेदार नहीं रहता है।

रिपोर्ट में पता चला है कि काफी ज्यादा लोग लंबे समय से विस्थापित हो रहे हैं और अपने गृहनगर वापस नहीं जा सके हैं। 1990 के दशक की तुलना में पिछले दशक में विस्थापित लोगों में से अपने गृहनगर में वापसी करने वाले लोगों की संख्या स्पष्ट रूप से कमी हुई।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Tags:    

Similar News