इसलिए पसंद आती है लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां

इसलिए पसंद आती है लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-03 10:16 GMT
इसलिए पसंद आती है लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां

डि​जिटल डेस्क, मुम्बई। अक्सर अपने देखा होगा कि शादी के समय लड़के और लड़की की उम्र पर बहुत ध्यान दिया जाता है। लोगों की पूरी कोशिश होती है कि लड़की की उम्र, लड़के से कम ही हो। लेकिन अगर लड़कों से इस बारे में बात की जाए तो उनका नजरिया कुछ और ही होता है। दरअसल, लड़कों को अपनी उम्र से ज्यादा उम्र वाली लड़कियां पसंद होती हैं। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण।

समझदारी
कहा जाता है कि उम्र के अनुसार समझदारी बढ़ती जाती है। अक्सर लड़कियों में बढ़ती उम्र के अनुसार समझदारी और ठहराव आ जाता है, जिसकी वजह से वो लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद आने लगती हैं।

अनुभव
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा ये बाल धूप में सफेद नहीं किए है। समय के साथ उन्हें उतना अनुभव भी होता है। किसी भी बड़ी उम्र के इंसान का अनुभव छोटी उम्र के इंसान से ज्यादा होगा। जब लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की में ये अनुभव पाते हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसी लड़की के साथ जिंदगी आसानी से गुजरेगी।

गंभीरता 
बड़ी उम्र की लड़कियां जिंदगी को लेकर ज्यादा गंभीर होती हैं। हर रिश्ते को लेकर यही गंभीरता लड़कों को भा जाती है।

भावनात्मक मजबूती 
कम उम्र की लड़कियां ज्यादा इमोशनल होती हैं। वे लाइफ को लेकर ज्यादा प्रेक्टीकल नहीं होती। जबकि बड़ी उम्र की लड़कियों में ये प्रॉब्लम नहीं होती। बड़ी उम्र की लड़कियां भावनात्मक रूप से मजबूती देखी जा सकती है। हर बात पर रोना या छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट न करने के कारण ही वे लड़कों की पहली पसंद बन जाती हैं। 

आत्मविश्वास
बड़ी उम्र की लड़कियां कॅरियर में अपना मुकाम हासिल कर चुकी होती हैं। जिस वहज से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ होता है। अगर कोई लड़की आत्मविश्वास से भरी हुई है तो यह स्वभाव लड़कों को बहुत पसंद आता है।

Tags:    

Similar News