पेट की गर्मी से हैं आप बेहाल तो करिए ये उपचार

पेट की गर्मी से हैं आप बेहाल तो करिए ये उपचार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-23 03:34 GMT

 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पेट की गर्मी की बीमारी बहुत आम बीमारी है। पेट में गर्मी कई कारणों से होती है और इससे कई प्रकार की बीमारी भी होती हैं। आज के जमाने में आप कभी-कभी खाने पीने में ध्यान नहीं देते है और आपको कई बिमारियां घेर लेती हैं। पेट की बीमारी अक्सर ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना आपके पेट के लिए फायदेमंद नही होता। अधिक मसाला खाने से पेट की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और आप जो भी खाते हैं अच्छे से पचता नहीं, जिसके कारण बहुत सी बिमारियों का सामना करना पड़ता है।

पेट की गर्मी भी तब होती है, जब आप खाने में गलत चीज खा लेते हैं। इसकी वजह से ही आपके मुंह में छाले पेट में जलन होना सीने आदि में जलन जैसा समस्या होने लगती है| मुंह में या पीठ में या शरीर के किसी हिस्से में लाल दाने आ जाते है और फिर आपको खाने में और पीने में बहुत परेशानी होती है| अगर आप समय पर ध्यान न दे तो आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है इसलिए आज जानिए इससे राहत पाने के घरेलू उपचार।

 

 

दही के प्रयोग से पेट की गर्मी का इलाज

नियमित दही को पीने से पेट की गर्मी का इलाज हो जाता है| इसी यदि आपको पेट की कोई परेशानी है तो आपको दही या छाछ रोज़ पीना चाहिए।

 

 

चने के दाल और छाछ

चने के दाल तथा छाछ से भी आप अपने पेट की गर्मी को दूर कर सकते है। इसके लिए आपको चने की दाल को भिगो कर खाना चाहिए और बाद में छाछ पीना चाहिए| इससे आपको पेट की गर्मी से राहत मिलेंगी।

 

 

कांच की बोतल से सिकाई

जब कभी आपको महसूस हो की आपके पेट में जलन हो रही है या पेट में गर्मी बढ़ रही है तो आप एक कांच की बोतल में गरम पानी भरे और उसे अपने पेट के ऊपर फिराए जो की पेट की गर्मी से बचने के लिए बहुत अधिक लाभदायक है।

 

 

नीम 

नीम में आयुर्वेदिक गन होते है जो की आपके पेट की सभी तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है इसीलिए आप नीम का दातुन करे जो की आपके पेट की सबहि समस्या को दूर कर देगा।

 

 

ठन्डे पानी में नींबू

ठन्डे पानी में नींबू व काला नमक मिलाये और पीये जिससे की पेट के रोग नष्ट होते है और पेट की समस्या नहीं होती है।

 

 

Similar News