गणतंत्र दिवस पर लीजिये स्वाद इन डिशेस का और सेलिब्रेट कीजिये 26 जनवरी

गणतंत्र दिवस पर लीजिये स्वाद इन डिशेस का और सेलिब्रेट कीजिये 26 जनवरी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-25 10:50 GMT
गणतंत्र दिवस पर लीजिये स्वाद इन डिशेस का और सेलिब्रेट कीजिये 26 जनवरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग जाना चाहता है। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए 26 जनवरी सभी भारतीयों के लिए खुशियां मनाने का दिन भी है। हमारे देश में कोई भी पर्व या कोई भी त्यौहार बिना स्वादिष्ट पकवानों या मिठाइयों के नहीं मनाया जाता है। तो क्यों न हम आपको देश के तीन सबसे बड़े शहरों में मौजूद ऐसे रेस्टॉरेंट्स के बारे में बतायें जहां आपके जायके पर भी तिरंगे का रंग चढ़ जाएगा- 

 

सना-दी-गे, नई दिल्ली
अगर आपको सी-फूड का लुत्फ उठाना है तो इस रेस्टॉरेंट में जरूर जाइये। यहां आपको मनपसंद और लजीज प्रॉन्स, पुदीना फ्राई, क्रैब बटर पेपर गार्लिक और अंजल मसाला फ्राई जैसी डिशेस 26 जनवरी को सर्व की जाएगी।  

 

मिया बेल्ला रोमांटिक किचन बार, नई दिल्ली
यहां आपको कई तरह की डिशेस उपलब्ध होगी। जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जायेगा। ये रेस्टॉरेंट आपको जायकेदार वेजीस पिज्जा सर्व करेगा। इतना ही नहीं तीन वेजिटेबल्स को मिलाकर एक परफेक्ट डिश तैयार की जाएगी जिसे चीज़ी क्रीमी सॉस और टोमेटो कुलिस के साथ परोसा जाएगा। 

 

फॉरेन ढाबा-ए मॉडर्न बिस्त्रो बार, नई दिल्ली 
यहां आपको 26 जनवरी के दिन खाने पर 69% की खास छूट मिलेगी। तो यहां आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ आकर खूब एंजॉय कर सकते हैं और रिपब्लिकज डे को जमकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

 

वेस्टइन होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, कोलकाता 
बहुत कम वक्त में ही ये जगह अपने स्वाद और माहौल के लिए मशहूर हो गई है। इस रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट करने के लिए पर यहां बहुत सारे इंतजाम किए गए है। आप यहां आकर अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।  

 

JW मेरिएट होटल, कोलकाता
आपने इस मशहूर होटल का नाम तो सुना ही होगा। अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर यहां पहुंचते हैं तो आपको बहुत सारी डिशेस तिरंगे के रंग में नजर आएंगी। जैसे कि मालाबार फिश करी, तंदूरी झींगा, दम की राण, निहारी और शीरमाल। 

 

Tea ट्रेल्स, मुंबई
ये रेस्टॉरेंट भी रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहने वाला। यहां भी आपको बड़ी छूट मिलने के साथ-साथ कई सारे बेवरेजेस मिलेंगे जैसे अर्जेंटीनियन मात, साउथ अफ्रीकन रेड टी, जापानीज सेणचा, जापानीज जन्मीचा और स्मोकी चाइनीज लप्सांग सो चूँग। 
 

Similar News