न्यू ईयर और विंटर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये प्लेसेस

न्यू ईयर और विंटर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये प्लेसेस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-22 03:36 GMT

डिजिटल डेस्क। नया साल अभी कुछ दूर है, लेकिन इसे सेलिब्रेट करने की तैयारी शुरू हो गई है और नए साल के स्वागत के लिए लगभग सभी ने अपने प्लान बना लिए हैं। कोई फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बाहर घूमने जा रहा हैं, तो कोई पार्टी की प्लानिंग कर रहा है। भारत में कुछ फेमस ट्रेवलिंग प्लेसेस हैं जो भले ही आपको क्रिसमस के लिहाज कम लगे, लेकिन न्यू ईयर के लिए परफेक्ट हैं। वहीं इन जगहों पर घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है। स्कूल में मिलने वाले विंटर वेकेशन के लिए आप लॉन्ग ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए देश की कुछ प्लेसेस एकदम परफेक्ट हैं। सर्दियों में कोई साउथ से नॉर्थ जाता है, तो कोई नॉर्थ से साउथ। हमारे देश की यही खासियत हैं कि आपको सर्दियों में बहुत ठंडी जगह भी मिल जाएंगी और गर्म जगह भी मिल जाएंगी। अगर आप समंदर (साउथ) की ओर जाएंगे तो वहां आपको ठंड का एहसास कम  होगा और जो समंदर की ओर रहते हुए ठंड का मजा लेना चाहते हैं, तो वो ऑप्शन भी आपको मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप कौनसी जगहों में सर्दियों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। 

गोवा 

                                     

न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हर साल यहां पहुंचते हैं। यहां देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन है। नए साल पर गोवा में कुछ अलग ही रौनक और साज-सजावट रहती है। रातभर पार्टियां चलती हैं। लोग सी बीच पर नाचते-गाते और मस्ती करते हैं।साथ ही यहां का मौसम नॉरमल रहता हैं और अगर आप दिसंबर की सर्दी से दूर रेहना चाहते हैं तो आपको दोनों ही चीजों का मजा यहां मिल जाएगा। एक तो आपको क्रिसमस एंजॉए करने मिलेगा सो अलग और ठंड से राहत मिलेगी वो अलग।

उदयपुर  

                                

यहां उदयपुर एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। नए साल पर यहां होटलों में और अन्य स्थानों पर खास आयोजन किए जाते हैं। आतिशबाजी की जाती है और गीत-संगीत के कार्यक्रम होते हैं। वहीं यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। बस यही कमी रहती है कि बर्फ नहीं गिरती हैं। यहां कि एक और खासियत ये है कि यहां दोपहर का तापमान नॉर्मल से थोड़ा ही ज्यादा रहेगा। जो सैर-सपाटे के लिए एक दम सही है।

जैसलमेर 

                               

ये राजस्थान एक और खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां का किला यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में से एक है। यहां राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लेते हुए और घूमते-फिरते नया साल मनाया जा सकता है।

अंडमान निकोबार 

                                        

यहां खूबसूरत सी बीच हैं और नए साल की पूर्व संध्या पर रिसोर्ट में छोटी-बड़ी पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा यहां वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।वहीं गोवा की ही तरह आप यहां भी ठंड से बच सकते हैं। 

केरल 

                                       

जिन लोगों को प्राकृतिक खूबसूरती लुभाती है, उनके लिए यह जगह काफी अच्छी है। यहां बीच पर न्यू ईयर और क्रिसमस पर खास सेलिब्रेशन होता है। इसके अलावा हाउस बोट भी उपलब्ध होती हैं, जिन पर जश्न मनाया जा सकता है। यहां कई ऐसे स्थल हैं, जहां लोग खासकर नया साल मनाने पहुंचते हैं।

 

Similar News