कहीं आप भी तो नहीं सोते पेट के बल तो हो जाइए सावधान

कहीं आप भी तो नहीं सोते पेट के बल तो हो जाइए सावधान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-14 03:15 GMT
कहीं आप भी तो नहीं सोते पेट के बल तो हो जाइए सावधान

 

डिजिटल डेस्क । आजकल हम लोग को जहां कहीं बिस्तर दिख जाए, हम वहां पर लुढ़क जाते हैं और फिर सोते रहते हैं। आमतौर पर हम बेड पर किसी भी पोजीशन में सो जाते हैं,लेकिन अगर आप हमेशा पेट के बल उल्टे होकर सोते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पेट के बल सोने से आपकी सेहत पर निगेटिव असर होता है, जिससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप कभी गलती से भी पेट के बल नहीं सोएंगे। 

अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो ये आपके रीढ़ की हड्डी के शेप को बिगाड़ सकता है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी का शेप बिगड़ने लगता है और मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है। 

 

                       

 

पेट के बल  सोने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही नहीं रहता है। जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं आने लगती है।  

 

 

 

पेट के बल सोने से आपकी गर्दन एक तरफ मुड़ी हुई रहती है, जिस वजह से ब्लड दिमाग तक नहीं पहुंच पाता और सिरदर्द होने लगता है। इसके साथ ही गर्दन की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ जाता है। 

ये भी पढ़ें- सेक्स को लेकर इन देशों ने बनाए अजीब कानून

उल्टा सोने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छे से वर्क करना बंद कर देता है, जिस वजह से पेट से रिलेटेड बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। 

सोने के तरीका बताता है आपकी Personallity के बारे में, जानिए कैसे हैं आप? 

 

इसे सोने की सबसे सही या बेस्ट पोजिसन माना गया है। एेसे सोने से एसिडिटी और कब्ज की परेशानी नहीं होती है अौर एेसे सोने की खास बात यह है कि इससे गर्दन व पीठ दर्द में भी काफी अाराम मिलता है।

जब कोई भी इंसान ज्यादातर पेट के बल सोता है तो उसका चेहरा दबा रहता है। ऐसे में उसके चेहरे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ऐसे में चेहरे पर झर्रिया और पिंपल्स होने लगते है तो ऐसे में उन्हें पेट के बल नही सोना चाहिए।

ये भी पढ़े-

सोने के समय ज्यादातर इंसान को हाथ पैर फैलाकर सोना काफी हद तक सही माना गया है। इस पोजिशन में बेड पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनो पैरों को फैलाकर व अपने हाथों को होल्ड करके अपने सिर के नीचे रखें। ऐसे सोने से स्ट्रेस व मसल्स पेन दूर होता है।

पेट के बल सोने से मिर्गी से ग्रस्त मरीजों में आकस्मिक मौत का खतरा अधिक है। मिर्गी एक दिमागी बीमारी हैं, जिसमे मरीज को बार-बार दौरे पड़ते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, पीठ के सोने से चेहरा सुंदर बना रहता है।

 

पेट अंदर रखने का ये सबसे बेहतर तरीका है। पुराने समय भी ये बात कही जाती थी किन्तु विज्ञान इसे नकारती है। इससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी आराम मिलता हैं। पेट के बल सोने से कुछ अंगों पर प्रेशर बनता है और इससे सेक्सुअल डिजायर कंट्रोल होती है। ये भी सामने आया हैं कि इससे अच्छे ख्वाब आते हैं।

Similar News