पहाड़ों से घिरा सिक्किम बन रहा है पर्यटकों की पहली पसंद  

पहाड़ों से घिरा सिक्किम बन रहा है पर्यटकों की पहली पसंद  

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-12 09:43 GMT
हाईलाइट
  • भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा इसी राज्य में स्थित है। यही कुछ कारण हैं जिनकी वजहों से यहां पर पर्यटन दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है।
  • कुछ साल पहले तक इस राज्य तक पहुंचना भी मुश्किल था
  • मगर अब यहां पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।
  • भारत के उत्तर-पूर्व में बसा राज्य सिक्किम अपने खूबसूरत डेस्टीनेशन्स और खुशगवार माहौल की वजह से पर्यटकों के बीच तेजी से मशहूर हो रहा है।

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उत्तर-पूर्व में बसा राज्य सिक्किम अपने खूबसूरत डेस्टीनेशन्स और खुशगवार माहौल की वजह से पर्यटकों के बीच तेजी से मशहूर हो रहा है। कुछ साल पहले तक इस राज्य तक पहुंचना भी मुश्किल था, मगर अब यहां पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां पर मौजूद नाथूला पास एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। नाथूला पास हिमालय का हिस्सा है। अपने चारों तरफ से दूसरे राज्यों से घिरा सिक्किम बर्फीले पर्वत शिखर, पहाड़ी नदियों, घाटियों, घास के मैदानों, जीवों, झीलों और हॉट स्प्रिंग्स के लिए जाना जाता है।

 

 

सिक्किम के बारे में कुछ खास बातें

सिक्किम, भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का ये राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर और पूर्व में चीनी तिब्बत और दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, लिंबू तथा हिन्दी यहां की आधिकारिक भाषाए हैं, लेकिन लिखने में अंग्रेजी का ही उपयोग किया जाता है। 

 

 

भारत की सबसे ऊंची चोटी यहां स्थित है

सिक्किम की आबादी बाकि भारतीय राज्यों के मुकाबले कम है। भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा इसी राज्य में स्थित है। यही कुछ कारण हैं जिनकी वजहों से यहां पर पर्यटन दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। 

 

सिक्किम में माना जाता है ये धर्म

सिक्किम के मुख्य धर्म हिंदू और बौद्ध धर्म हैं। सिक्किम की अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर कृषि और पर्यटन पर निर्भर है। 2014 में सिक्किम को दुनिया भर के पर्यटन स्थलों में तीसरे सबसे बेस्ट पर्यटन स्थानों में चुना गया है।

Similar News