रहने के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश 

रहने के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-29 04:31 GMT


डिजिटल डेस्क । अपना देश सबको प्यारा होता हैं। भारतीय जब भी अपने देश से किसी दूसरे देश सैटल होने जाते हैं, तो कुछ ही वक्त में वो लोग अपने रिश्तेदारों को यही सलाह देते हैं कि भारत जैसा कुछ नहीं। आप ऐसे लोगों की बातों नजरअंदाज कतई ना करें, क्योंकि अब ये सारी दुनिया मानती है कि रहने के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश हैं। ये बात एक सर्वे में सामने आई, हालांकि ये सर्वे महंगाई के मुताबिक किया गया है न कि सुरक्षा के लिहाज से। 

आपको बता दें हाल में 112 देशों के बीच किए गए एक सर्वे में सस्ते देशों के मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा है और भारत दूसरे स्थान पर आता है। ये सर्वे "गो बैंकिंग रेट्स" ने किया है। उसने देशों की रैंकिंग चार प्रमुख मानकों के आधार पर तय की। इसके लिए उसने नमबियो के जरिए ऑनलाइन जुटाए गए आंकड़ों का आकलन किया।

 

सर्वे में स्थानीय क्रयशक्ति (परचेज़िंग पावर) सूचकांक, किराया सूचकांक, आम उपभोग की वस्तुओं के (ग्रॉसरी) सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मानकों के आधार पर रैंकिंग की गई है।

 

रेंट इंडेक्स के आधार पर रहने के लिए दुनिया के 50 सबसे सस्ते देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत से ऊपर, पड़ोसी नेपाल है। इस हिसाब से अन्य देशों के मुकाबले रहने के लिए भारत सबसे सस्ता देश है। उपभोक्ता सामान और ग्रॉसरी की कीमतों के हिसाब से भी भारत सबसे सस्ता देश है जहां कोलकाता शहर में 285 डॉलर (18,124 रुपये) मासिक खर्च में एक अकेला व्यक्ति अपनी गुजर-बसर कर सकता है। सर्वे के हिसाब से 125 करोड़ की आबादी वाला भारत दुनिया के 50 सबसे सस्ते और ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है। यहां प्रमुख उद्योग कपड़ा, रसायन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। 

 

वहीं सर्वे के हिसाब से 125 करोड़ की आबादी वाला भारत दुनिया के 50 सबसे सस्ते और ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है। यहां प्रमुख उद्योग कपड़ा, रसायन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। इसके अलावा भारत के कई शहरों में स्थानीय क्रयशक्ति भी अधिक है। सर्वे के अनुसार भारतीयों की स्थानीय क्रयशक्ति 20.9% सस्ती, किराया 95.2% सस्ता, ग्रॉसरी की कीमत 74.4% सस्ती और स्थानीय सामान और सेवाएं 74.9% सस्ती है।

 

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का इस सूची में 14वां स्थान है। इसके अलावा कोलंबिया का 13वां, नेपाल का 28वां और बांग्लादेश का 40वां स्थान है। इन सभी देशों की इन चारों मानकों पर तुलना अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर से की गई है। 

 

Similar News