आइलैंड पर बसे हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर

आइलैंड पर बसे हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-19 02:53 GMT
आइलैंड पर बसे हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर

 

डिजिटल डेस्क । दुनिया में यूं तो कई खूबसूरत जगह हैं, लेकिन कई महाद्वीपों और द्वीपों से पटी पड़ी धरती पर कम ही आइलैंड हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। दरअसल कोई भी आईलैंड अपने आप में एक बेहद खूबसूरत जगह होती है। आस-पास समंदर, पहाड़ और कुदरत की ऐसी नायाब चीजें हैं जो देखते ही बनती हैं। आइलैंड पर बसना बेहद एक्साइटिंग होता है, क्योंकि आप कुदरत के काफी करीब होते हैं। आज हम आपको आइलैंड पर बसे सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे। जिन्हें पहले तो खुद कुदरत ने और बाद में फिर इंसान ने संवारा है। 

 

माले, मालदीव

माले, मालदीव की राजधानी और देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर है। इस छोटे से द्वीप पर लगभग 1 लाख लोग रहते हैं। चारों तरफ पानी के अलावा कुछ और न होने के कारण सारा इंफ्रास्ट्रक्चर इसी द्वीप पर है।

 

 

सिंगापुर

सिंगापुर ऐसा शहर है जो अपने आपमें एक देश भी है। यह एक मुख्य द्वीप के साथ साथ 62 छोटे छोटे द्वीपों में फैला है। यह छोटा सा देश आधुनिकता और संपन्नता के मामले में बहुत आगे है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिंगापुर तीसरे स्थान पर है।

 

 

मैनहैटन, अमेरिका

मैनहैटन, न्यूयॉर्क के 5 अहम इलाकों में से एक है। दुनिया में जब भी चकाचौंध और गगनचुंबी इमारतों की बात होती है तो मैनहैटन का जिक्र आता है। हडसन नदी पर बसा मैनहैटन सबसे सघन आबादी वाले द्वीपीय शहरों में से एक है। लगभग 60 वर्ग किलोमीटर के इस इलाके में 16 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।

 

 

वेनिस, इटली

अपनी नहरों के लिए मशहूर वेनिस 118 छोटे छोटे द्वीपों पर बसा है जो 455 पुलों के जरिए आपस में जुड़े हैं। यह शहर दुनिया भर के सैलानियों की पसंदीदा मंजिल है। रंग-बिरंगी पोशाकों और मुखौटों वाला यहां का कार्निवाल दुनिया भर में मशहूर है। विश्व प्रसिद्ध गॉन्डोला राइड का मजा लेने के लिए भी दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं।

 

 

लिंडिआओ, जर्मनी

जर्मनी का ऐतिहासिक शहर लिंडिआओ वहां स्थित है जहां ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की सीमाएं मिलती हैं। यह शहर लेक कॉन्सटांस में स्थित एक द्वीप पर बसा है। यहां पर 3 हजार लोग रहते हैं और एक पुल और रेल संपर्क के जरिए यह बाकी दुनिया से जुड़ा है।

 

 

ट्राजर, क्रोएशिया

स्पलिट शहर के पास बसा ट्राजर, यूरोप के सबसे संरक्षित मध्ययुगीन शहरों में से एक है। इसकी गलियों में गुजरते हुए आपको अतीत का अहसास होता है। लगभग 10 हजार की आबादी वाला यह शहर क्रोएशिया की मुख्य भूमि और चिओवो द्वीप के बीच स्थित एक छोटे से द्वीप पर बसा है।

Similar News