सबसे पहले यहां में मनाया गया था वर्ल्ड फोटोग्राफी डे, साल 2010 में हुई अधिकारिक घोषणा

सबसे पहले यहां में मनाया गया था वर्ल्ड फोटोग्राफी डे, साल 2010 में हुई अधिकारिक घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-18 05:34 GMT
सबसे पहले यहां में मनाया गया था वर्ल्ड फोटोग्राफी डे, साल 2010 में हुई अधिकारिक घोषणा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। जिंदगी के अनमोल पलों को हर कोई फोटो में कैद कर लेना चाहता है। ताकि सालों बाद भी उस पल को दोबारा जिया जा सके। फोटोग्राफी की इसी कला को बढ़ावा देने के लिए हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। यह फोटोग्राफी डे उन लोगों को समर्पित है, जो इस प्रोफेशन से जुड़े हैं। जो इस प्रोफेशन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। ताकि वे खुद पर गर्व महसूस कर सके। इस दिन को मनाने के पीछे भी एक बहुत इंटरेस्टिंग कहानी है। 

दरअसल, आज से लगभग 180 पहले एक ऐसी घटना घटी,​ जिसके बाद से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। सबसे पहले इस दिन की शुरुआत फ्रांस में 9 जनवरी 1939 में की गई। उस वक्त डॉगोरोटाइप फोटाग्राफी प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। 

इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। अधिकारिक तौर पर इस दिन की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। 

इस दिन को खास बनाने का काम ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने किया। उसने अपने साथी फोटोग्राफर्स को इक्ट्ठा किया और इस दिन का प्रचार प्रसार किया। इसी दिन उन्होंने 270 फोटोग्राफरों की तस्वीरों को पहली बार ऑनलाइन गैलरी के जरिए पेश किया। जिसके बाद हर साल इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। 

आज लोग फोटोग्राफी को एक प्रोफेशन की तरह चुन रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफर्स के हुनर को पूरी दुनिया देख रही है। खास बात यह है कि अब तो सोशल मीडिया के जरिए अपनी क्रि​एटिवी को आसानी से दिखाया जा सकता है। फोटोग्राफर्स अच्छी तस्वीरों के लिए अलग-अलग जगह पर घूमने जाते हैं और अपनी तस्वीरों को ब्लॉग आदि के माध्यम से पोस्ट करते हैं। आज फोटोग्राफी विज्ञान, विनिर्माण और व्यापार के साथ-साथ कला, फिल्म और वीडियो उत्पादन, मनोरंजन जगत, जनसंचार हर क्षेत्र में की जा रही है।

इतना ही नहीं वर्तमान में फोटोग्राफी एक ट्र्रेंड बन गया है। आम इंसान भी हाई क्वालिटी का फोटोग्राफिक फोन लेकर फोटोज क्लिक करना चाहता है। ताकि वह अपनी​ जिंदगी के पलों को कैद कर, उसे अपनों के साथ शेयर कर सके। घर पर कोई भी इवेंट हो, लोग फोटाग्राफर्स को भुलाना अब कभी नहीं भूलते। वक्त के साथ-साथ फोटोग्राफी के क्षेत्र में दिन पर दिन कई बदलाव भी हो रहे हैं। 

Tags:    

Similar News