इस वेडिंग सीजन में ट्राय करें ग्रे ब्राइडल लहंगा, देखें दुल्हनों के कंफर्टेबल एथनिक लुक

इस वेडिंग सीजन में ट्राय करें ग्रे ब्राइडल लहंगा, देखें दुल्हनों के कंफर्टेबल एथनिक लुक

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-13 10:37 GMT
इस वेडिंग सीजन में ट्राय करें ग्रे ब्राइडल लहंगा, देखें दुल्हनों के कंफर्टेबल एथनिक लुक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवंबर का महीना शुरू होते ही एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में युवतियां अपनी वेडिंग ड्रेस को लेकर काफी संजीदा हो जाती हैं और हों भी क्यों न आखिर शादी में सर से पैर तक खूबसूरत जो दिखना है। शादी में दुल्हन ही सबके आकर्षण का केंद्र होती है और ऐसे में दुल्हन का खास नजर आना बहुत जरूरी होता है। कई सेलिब्रिटी दुल्हनों ने इन दिनों अपनी सगाई और शादी के लिए लाल और गुलाबी के अलावा अन्य रंगों जैसे हरा, नीला, गोल्डन, क्रीम रंग को पहना और अलग-अलग रंगों का ट्रेंड शुरू किया, लेकिन ये ग्रे निश्चित रूप से कुछ नया है।

 

ट्रेंड में आया ग्रे ब्राइडल लहंगा

अपनी शादी में इस बार कुछ अलग हटकर करना चाहती हैं तो ग्रे ब्राइडल लहंगा पहनें। हालांकि भारतीय दुल्हनों के परिधान की बात की जाए तो ग्रे और काले रंग का उपयोग वर्जित मन जाता है।  

 

शादी की रस्मों के लिए सेलेक्ट करें परफेक्ट ड्रेस 

शादी से कई दिन पहले से कई रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें आप कुछ अलग हटकर दिख सकती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं तो शादी के अलग-अलग रस्मों पर कुछ इस तरह की ड्रेस सेलेक्ट कर सकती हैं। 

 

हल्दी की रस्म में आप हल्के मिरर वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी अगर हल्के पीले कलर की है तो और भी अच्छा है। इस ड्रेस के ऊपर आप फूलों वाले गहनें पहन सकती है।

 

मेहंदी की रस्म के मौके पर कुछ ऐसी ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा पटियाला और शेरवानी पैटर्न के साथ प्लाजो या शरारा भी ट्रेंड में हैं। 

 

रिसेप्शन पार्टी में भी हैवी वर्क वाले लहंगा पहन सकती हैं। मेकअप में आप इस दिन अरेबिक मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

 

 

अगर आप मुस्लिम समाज से हैं तो शादी के दिन अनारकली ड्रेस भी पहन सकतीं हैं। इन दिनों शादी में इस लुक में रहने का ट्रेंड चल रहा है। ये दुल्हन के लिए एक कंफर्टेबल एथनिक लुक है।

Similar News