दही और दूध दोनों में भरपूर कैल्शियम, फिर भी एक है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

दही और दूध दोनों में भरपूर कैल्शियम, फिर भी एक है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-23 05:41 GMT

डिजिटल डेस्क। कई लोग दूध पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ को दूध रास नहीं आता, लेकिन ऐसे लोग दही से बनी लस्सी को खूब पसंद करते हैं। दोनों चीजों के अपने-अपने फायदे हैं। दूध सर्दियों के लिए बेहतरीन है तो वहीं दही के बिना गर्मियां नहीं कटती हैं। इन दोनों में ही कैल्शियम खूब पाया जाता है। शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाएं रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा कैल्शियम हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, लिंप डिजीज से सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करें जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद हो। सभी जानते हैं कि दूध और दही में सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूध और दही दोनों में से किस एक चीज में अधिक कैल्शियम होता है और आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? कई लोगों को इस बात को लेकर संदेह रहता है कि आखिर दूध और दही में ज्यादा बेहतर और फायदेमंद क्या है, आइए जानें।

 

 

 

Similar News