होली 2024: इन ट्रिक्स की मदद से कपड़ों से छुड़ाए होली के रंग, नहीं बचेगा एक भी धब्बा

  • होली पर नए कपड़ों में रंग पकड़ लेते हैं
  • कपड़ों से दाग छुड़ाना इतना मुश्किल नहीं है
  • यहां जानिए सभी ट्रिक्स

Ritu Singh
Update: 2024-03-20 12:47 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली रंगों का त्योहार और लोग इस दिन दिल खोलकर अपने करीबियों के साथ रंग-गुलाल खेलते हैं। जहां पहले लोग पुराने कपड़ों में ही होली खेलते थे वहीं अब होली पार्टी के चलन के कारण अक्सर होली सफेद रंग के नए कपड़ों में ही मनाई जाती है। इसके अलावा जब हम शाम को दोस्त और रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं तो सज-धज कर नए कपड़े ही पहनते है। ऐसे में कपड़ों को रंग से दूर रख पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। होली में रंगों से कपड़ों का खराब होना लगभग तय रहता है। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप कपड़ों से रंगों के दाग को आसानी से निकाल पाएंगे।

व्हाइट विनेगर

व्हाइट विनेगर को आप रंग लगे कपड़े पर डालकर थोड़ी देर छोड़ सकते हैं। उसके बाद कपड़े को रगड़कर साफ कर लें। व्हाइट विनेगर माइल्ड होता है इसीलिए यह आपके कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आप चाहें तो पानी में व्हाइट विनेगर को पानी में डालकर कपड़ों को 3-4 घंटे के लिए सोक कर सकते हैं। तीन-चार घंटे बाद कपड़ों को रगड़कर धो लें।

साबुन लगाकर रगड़ें

पाउडर कलर या गुलाल के सूखे रंग को आप सीधे साबुन से भी हटा सकते हैं। रंग लगे कपड़े पर साबुन लगाएं और फिर रगड़कर धो लें। कुछ गुलाल में मिलावट भी होता है, ऐसे में अगर रंग ज्यादा गहरा हो तो आप पहले डिटरजेंट के घोल को दाग वाली जगहों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ घंटे बाद साबुन रगड़कर कपड़े धो ले।

पाउडर टूथपेस्ट

मार्केट में कई कंपनियों के सफेद पाउडर टूथपेस्ट भी मिलते हैं। व्हाइट टूथपेस्ट पाउडर का इस्तेमाल आप कपड़ों से होली के रंगों को छुड़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कपड़े पर रंग वाली जगह पर रगड़ें और फिर पानी से धो लें।

गर्म पानी

होली के रंगों से छुटकारा पाने के लिए आप कपड़ों को गर्म पानी में धो सकते हैं। इस तरीके से भी कपड़ों से रंग निकल जाता है। रंग लगे कपड़ों को खूब गर्म पानी में डालकर तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद डिटजेंट या साबुन लगाकर रगड़ें और पानी से धो लें। अगर एक बार में सारा रंग न निकले तो आप दो-तीन बार कपड़ों को गर्म पानी में डालकर समान प्रोसेस से धो सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News