हेल्थ टिप्स: रोज दही खाने से मिलेंगे गजब के फायदे, पाचन दुरूस्त करने से लेकर वजन घटाने में मददगार

रोज दही खाने से मिलेंगे गजब के फायदे, पाचन दुरूस्त करने से लेकर वजन घटाने में मददगार
  • रोजाना दही खाने से मिलते हैं दर्जनों स्वास्थ्य लाभ
  • दही वजन घटाने में भी काफी मददगार होता है
  • इसमें प्रोबायोटिक नाम का तत्व मौजूद होता है जिसके कारण पाचन बेहतर होता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी में दही खाने से लोग अक्सर कतराते हैं लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों में भी आप रोज दही खा सकते हैं। हालांकि, वो फ्रिज में रखी ठंडी और पुरानी दही खाने से मना करते हैं। दही से भरपूर हेल्थ बेनिफिट्स लेने के लिए इसे ताजा ही खाएं। इसे रोजाना खाने से दर्जनों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी काफी मददगार होता है। स्टडीज के मुताबिक दही गट माइक्रोबायोटा कंपोजिशन को व्यवस्थित करने में भी शहायक होता है। इसके अलावा दही लो ग्रेड गट इंफ्लेमेसन और इंसुलिन प्रतिरोध के खतरे को भी कम करने में असरदार होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स जैसे तत्व पाचन के साथ हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में मददगार

दही वजन घटाने में काफी मददगार होता हैऐसे में अगर आप भी वजन घटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो इसे अपने खानपान में नियमित रूप से शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो ब्लड में शुगल लेवल को कम करता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

बेहतर पाचन

दही खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा। इसमें प्रोबायोटिक नाम का तत्व मौजूद होता है जिसके कारण पाचन में सुधार आता है। दही में लिविंग माइक्रोऑर्गेनिज्म मौजूद होते हैं जो पेट में एसिड लेवल को नियंत्रित करते हैं जिसके कारण अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

दही के नियमित सेवन से आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिलेगी। दही में हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए दही के नियमित सेवन से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

दिल के सेहत के लिए फायदेमंद

हड्डियों को मजबूती देने और पाचन को बेहतर बनाने के अलावा दही दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। दही शरीर में एचडीएल यानि गुड कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को दही खाने की सलाह दी जाती है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   23 Jan 2024 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story