हरतालिका तीज 2025: हरतालिका तीज पर लगाते हैं मेहंदी लेकिन रंग नहीं होता गाढ़ा, तो इन टिप्स को करें फॉलो, दूर से ही नजर आने लगेगा मेहंदी का रंग

- हरतालिका तीज का त्योहार है आने वाला
- हरतालिका तीज पर अधिकांश लोग लगाते हैं मेहंदी
- मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने की टिप्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में किसी भी त्योहार पर हाथों को तो खाली रखा ही नहीं जाता है। कोई भी त्योहार आता है तो लोग मेहंदी जरूर लगाते हैं। भारत में इस वक्त त्योहार पर त्योहार आ रहे हैं। इसी बीच हरतालिका तीज का भी खास त्योहार आ रहा है जो कि विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। हरतालिका तीज पर व्रत रखा जाता है सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और माता पार्वती से मनोकामना करती हैं। सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने हाथ-पैरों में मेहंदी भी लगाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घंटों तक मेहंदी लगाई होती है तब भी रंग नहीं आता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से घर पर अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा कर सकती हैं।
यह भी पढ़े -गणपति बप्पा को करना है खुश, तो घर पर ही बनाएं एकदम ट्रेडिशनल और स्वादिष्ट मोदक, यहां देखें रेसिपी
इन टिप्स से मेहंदी का रंग करें गाढ़ा
मेहंदी लगाने से पहले कई बातों का रखना होता है खास ख्याल
एक्सफोलिएट
मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी है। ऐसा करने से आपकी मेहंदी अच्छी तरह से लगेगी। साथ ही आपके हाथों को और ज्यादा खूबसूरत बनाएगी।
नींबू रस
मेहंदी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से आपकी मेहंदी अपने आप रंग गाढ़ा कर देती है।
चाय पत्ती
मेहंदी पाउडर को चाय पत्ती के पानी में डालकर पेस्ट बनाएं। उसके बाद अपनी मेहंदी लगाएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी गाढ़ी हो जाएगी और बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
कॉफी
आप चाहें तो कॉफी का पानी भी मिला सकते हैं। इससे भी आपकी मेहंदी को गहरा होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े -गणेश चतुर्थी पर बप्पा का करें खास तरह से स्वागत, अपने आंगन को सजाएं रंगोली से, यहां देखें आइडियाज
मेहंगी लगाने के बाद ध्यान रखें इन बातों का
तेल
मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों पर तेल लगा लें। आप नारियल, जैतून या सरसों का तेल लगा सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है।
चूना
मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूने को थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी जरूर गाढ़ी होगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़े -फूलों और लाइट ही नहीं, इन चीजों से भी कर सकते हैं मंदिर की सजावट, खुश होकर कृपा की बारिश कर देंगे भगवान कृष्ण
Created On :   19 Aug 2025 5:12 PM IST